Delhi IRS Officer Daughter Rape murder Accuce Rahul Meena is sexual maniac police reveal during investigation बुरी यौन आदतों ने बनाया राक्षस; IRS अफसर की बेटी से दरिंदगी करने वाले नौकर पर नया खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बुरी यौन आदतों ने बनाया राक्षस; IRS अफसर की बेटी से दरिंदगी करने वाले नौकर पर नया खुलासा

दिल्ली में आईआरएस अफसर की बेटी से रेप-मर्डर करने वाले नौकर पर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया कि वह घर में लूटपाट के लिए घुसा था, लेकिन बुरी यौन आदतों के कारण उसने पीड़िता से दरिंदगी की।

Thu, 23 April 2026 03:49 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुरी यौन आदतों ने बनाया राक्षस; IRS अफसर की बेटी से दरिंदगी करने वाले नौकर पर नया खुलासा

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी से रेप और हत्याकांड का पूरा मामला हिला देने वाला है। इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाला उनके घर का नौकर 23 वर्षीय राहुल मीणा था, हालांकि अफसर ने उसकी हरकतों को देखते हुए डेढ़ महीना पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। पुलिस पूछताछ में राहुल मीणा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि राहुल ऑनलाइन गेमिंग और नशे की लत के कारण कर्ज में डूबा हुआ था और उसका मकसद घर में बड़ी चोरी था। वह जानता था कि घर का लॉकर अफसर, उसकी पत्नी और बेटी ही खोल सकते हैं। इसलिए उसने बेटी को निशाना बनाया और लॉकर खुलवाने की कोशिश में हैवानियत की। पूछताछ में पता लगा है कि वह यौन विकृत मानसिकता से पीड़ित है। आरोपी राहुल मीणा को दिल्ली की अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने कथित तौर पर युवती (पीड़िता) से लॉकर खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया तो वह गुस्से में आ गया और उसने हैवानियत की। उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो पीड़िता ने विरोध किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी ने एक भारी शोपीस जैसी वस्तु उठाकर युवती के सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो दिन में दो रेप और मर्डर; दिल्ली से अलवर तक खौफ मचाने वाले नौकर की पूरी कहानी

सात लाख के कर्ज में हैवान बना

पूछताछ में शामिल अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात के पीछे मुख्य मकसद लूटपाट थी। हालांकि, यह अपराध ऑनलाइन जुए में हुए भारी नुकसान और कर्ज के दबाव के चलते और भी हिंसक हो गया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर करीब 7 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने की समय सीमा नजदीक आ चुकी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पैसे जुटाने के लिए उसने पहले अपना मोबाइल गिरवी रखकर 10 हजार रुपये लिए, लेकिन वह रकम भी ऑनलाइन गेमिंग में हार गया। इसके बाद बढ़ते दबाव में उसने आईआरएस अधिकारी के घर को निशाना बनाने की योजना बनाई।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में IRS अफसर की बेटी संग नौकर ने कैसे किया इतना बड़ा कांड, चाबी वाली गलती

यौन विकृत मानसिकता

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया आरोपी के बयानों से उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा, “उसकी बातचीत से वह यौन विकृत प्रवृत्ति का लग रहा है। युवती के गिरने के बाद उसने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म भी किया।” घटना के बाद आरोपी ने घर की तलाशी ली और एक पेचकस ढूंढकर लॉकर को तोड़ दिया, जिसके बाद वह नगदी लेकर फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:40 मिनट में वारदात कर फरार, IRS अफसर की बेटी से पहले एक महिला का कर चुका रेप

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ऑटो से पालम रेलवे स्टेशन पहुंचा और शहर छोड़ने की कोशिश की। ट्रेन छूट जाने के बाद वह पास के एक होटल में ठहर गया, जहां से पुलिस ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

पहले अलवर में दोस्त की बीवी से रेप

आरोपी ने दिल्ली में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने से एक दिन पहले अलवर में एक महिला से रेप किया और उसे मारने की भी कोशिश की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी का महिला के घर आना-जाना था और महिला का पति उसका दोस्त था। एक दिन मौका पाकर उसने महिला से दरिंदगी की। शरीर को कई जगह काटा और फिर गला दबाकर मारने की कोशिश की, लेकिम महिला किसी तरह बच निकली। परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वह वहां से फरार हो गया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।