delhi imd weather forecast 9 to 15 january 2025 rain and yellow alert 2 दिन येलो अलर्ट, 2 दिन बारिश भी; दिल्ली-NCR में 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

2 दिन येलो अलर्ट, 2 दिन बारिश भी; दिल्ली-NCR में 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को खिली धूप ने दिन में ठंड से कंपकपाते लोगों को काफी राहत दी, लेकिन रात को तपामान में तेजी से गिरावट आई। गुरुवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा नजर आया तो तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

Thu, 9 Jan 2025 11:43 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2 दिन येलो अलर्ट, 2 दिन बारिश भी; दिल्ली-NCR में 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को खिली धूप ने दिन में ठंड से कंपकपाते लोगों को काफी राहत दी, लेकिन रात को तपामान में तेजी से गिरावट आई। गुरुवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा नजर आया तो तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पिछले कुछ दिनों दिल्ली और आसपास के इलाकों में पारा 8 से 11 डिग्री के बीच था। मौसम विभाग की ओर से अगले 7 दिनों का जो अनुमान जाहिर किया है उसके मुताबिक अभी ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है। दो दिन हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

9 जनवरी को 5 डिग्री से भी कम रहेगा तापमान

गुरुवार को सुबह और शाम कोहरा रहने की संभावना जताई गई है तो दिन में आसमान साफ रहेगा। लेकिन रात तक एक बार फिर तापमान गोता लगाए। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है।

10 जनवरी के लिए येलो अलर्ट

10 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान जहां 6 से 21 डिग्री के बीच रहेगा तो अधिकतर जगहों पर घना कोहरा रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

11 जनवरी को हल्की बारिश, येलो अलर्ट भी

11 जनवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री हो सकता है, लेकिन अधिकतम तापमान 21 से गिरकर 17 तक जा सकता है। सुबह और शाम कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा रहेगा। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

12 जनवरी को भी बारिश की संभावना

12 जनवरी को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह शाम कोहरा भी रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री रहने की भविष्यवाणी की गई है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

13 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

13 जनवरी को तापमान 9 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह कहीं घना तो कही मध्यम कोहरा रहेगा। हालांकि, आसमान साफ रहने से दिन में धूप खिल सकती है। शाम को फिर कोहरा रहेगा।

14 जनवरी कैसा रहेगा मिजाज

14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह शाम घना कोहरा रहेगा दिन में आसमान साफ रहेगा।

15 जनवरी के लिए क्या भविष्यवाणी

15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। दिन में आसमान साफ रहेगा तो सुबह और शाम हल्का कोहरा रहने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।