delhi health infrastructure new hospitals ayushman arogya mandir mri ct scan ppp model नया साल दिल्ली में लाएगा स्वास्थ्य क्रांति, खुलेंगे अस्पताल; फ्री MRI और CT स्कैन की मिलेगी सौगात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नया साल दिल्ली में लाएगा स्वास्थ्य क्रांति, खुलेंगे अस्पताल; फ्री MRI और CT स्कैन की मिलेगी सौगात

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और एम्स में नए साल से रेडियोलॉजी सुविधाओं का विस्तार होगा, जहां पीपीपी मॉडल के तहत 36 नई एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगने से मरीजों को किफायती और मुफ्त जांच मिल सकेगी।

Wed, 31 Dec 2025 08:55 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नया साल दिल्ली में लाएगा स्वास्थ्य क्रांति, खुलेंगे अस्पताल; फ्री MRI और CT स्कैन की मिलेगी सौगात

नए वर्ष में राजधानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़ने के साथ नए अस्पताल भी खुलेंगे। इससे दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत होगा। अस्पतालों में बेड की कमी की समस्या कम होगी। सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, अल्ट्रासाउंड डॉप्लर जैसी रेडियोलॉजी की जांच सुविधाएं सुधरेंगी। इससे अस्पतालों में जांच की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

अस्पतालों में लगेंगी नए मशीनें

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) के आधार पर 12 एमआरआई व 24 सीटी स्कैन मशीनें नए वर्ष में लग जाएंगी। इससे मरीजों को किफायती शुल्क पर व गरीब मरीजों की निशुल्क सीटी स्कैन व एमआरआई जांच हो सकेगी। अभी दिल्ली सरकार के अस्पतालों में रेडियोलॉजी जांच सुविधाओं की भी कमी है।

इस वजह से सरकार दिल्ली आरोग्य कोष की मदद से पैनल में शामिल निजी लैबों में मरीजों को जांच की सुविधा उपलब्ध कराती है। यह सुविधा सिर्फ उन्हीं मरीजों को मिल पाती है जिनके पास दिल्ली का मतदाता पहचान पत्र होता है।

एम्स में मरीजों को राहत मिलेगी

एम्स में भी ओपीडी के मरीजों को किफायती शुल्क पर सीटी स्कैन व एमआरआई जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निजी डायग्नोस्टिक लैबों को अपने पैनल में शामिल करने की पहल की है। इससे एम्स में ओपीडी मरीजों के लिए सीटी स्कैन व एमआरआई जांच की समस्या दूर होगी। सफदरजंग अस्पताल में भी दो नई सीटी स्कैन मशीन लग जाएंगी। इससे सीटी स्कैन जांच की वेटिंग दूर होगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।