जिनके घर PNG कनेक्शन उनको भी मिलेगी सिलेंडर की राशि मिलेगी, रेखा गुप्ता सरकार का ऐलान
दिल्ली की भाजपा सरकार होली और दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को दो मुफ्त सिलेंडर देगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली सरकार राशन कार्ड धारकों को होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देगी। इस योजना का लाभ पीएनजी कनेक्शन धारकों को भी मिलेगा।
राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री सिलेंडर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक अहम और जनकल्याणकारी निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने उस योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2026 से दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष दो एलपीजी सिलेंडर के बराबर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
डीबीटी स्कीम के जरिए मिलेगा पैसा
यह योजना दिल्ली सरकार की लक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह कल्याण नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की निर्धारित राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से परिवार के मुखिया के आधार-सीडेड बैंक खाते में भेजी जाएगी। दिल्ली सरकार के अनुसार वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये प्रति सिलेंडर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को केंद्र सरकार की 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी को समायोजित करने के बाद 553 रुपये प्रति सिलेंडर की सहायता दी जाएगी।
दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही लोग इस योजना का इंतजार कर रहे थे। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी इसे लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। सरकार का दावा है कि इससे आर्थिक पिछले परिवारों को बड़ी रहता मिलेगी।
गैर-उज्ज्वला कनेक्शनधारकों को भी लाभ
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गैर-उज्ज्वला राशन कार्ड धारक परिवारों को 853 रुपये प्रति सिलेंडर की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि त्योहारों के समय गरिमा और राहत सुनिश्चित करने का माध्यम है।
चुनाव से पहले जो वादा किया उसे निभाया : भाजपा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो वादे किए थे, दिल्ली सरकार उसे पूरा कर रही है। अब होली और दीवाली पर दिल्ली में मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए 242 करोड़ का फंड स्वीकृत किया गया है। इससे दिल्ली में त्यौहारों पर मुफ्त गैस सिलेंडर का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव घोषणा थी फ्री गैस सिलेंडर होली-दीवाली पर देने की थी। सरकार ने हर राशनकार्ड धारक के बैंक खाते में 853 रुपये डालने की घोषणा की है ताकि उपभोक्ता सुविधानुसार थोड़ा आगे पीछे भी गैस सिलेंडर फ्री पा सकेंगे।




साइन इन