delhi crime foreign man tried to commit suicide outside the hotel know reason दिल्ली: विदेशी युवक ने होटल के बाहर की जान देने की कोशिश, क्या थी वजह?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली: विदेशी युवक ने होटल के बाहर की जान देने की कोशिश, क्या थी वजह?

दिल्ली के पहाड़गंज में तुर्कमेनिस्तान के एक सैलानी ने होटल के बाहर धारदार वस्तु से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Thu, 12 Feb 2026 01:17 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राजन शर्मा, नई दिल्ली
share
दिल्ली: विदेशी युवक ने होटल के बाहर की जान देने की कोशिश, क्या थी वजह?

दिल्ली के पहाड़गंज में तुर्कमेनिस्तान के सैलानी ने एक होटल के बाहर गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। वह नशे की हालत में होटल से मुफ्त कमरा मांग रहा था जिसे स्टाफ ने मना कर दिया। इससे गुस्साकर उसने खुद को घायल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को काबू कर लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया जिससे उसकी जान बच गई। डॉक्टरों ने उसके नशे में होने की पुष्टि की है।

पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार को तुर्कमेनिस्तान के युवक जेयहुन ने होटल के बाहर जान देने की कोशिश की। पुलिस की मुस्तैदी से 29 वर्षीय जेयहुन की जान बचा ली गई। जेयहुन को तत्काल लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

बिना भुगतान कमरा मांग रहा था युवक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेयहुन 20 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक पहाड़गंज स्थित व्हाइट ग्लो होटल में ठहरा हुआ था। 11 फरवरी को वह दोबारा होटल पहुंचा। होटल स्टाफ के मुताबिक, युवक नशे की हालत में था। उसने बिना भुगतान किए कमरा देने की मांग की। कर्मचारियों ने कमरा उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर मना कर दिया।

धारदार वस्तु से काटा गला

कमरा नहीं मिलने पर युवक अचानक उत्तेजित हो गया और अपने पास मौजूद धारदार वस्तु से गला काटकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना से होटल परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बीट स्टाफ मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत काबू में लेकर आगे नुकसान पहुंचाने से रोका।

बिगड़ती जा रही थी हालत

काफी खून बह जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ रही थी। पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उसे एलएचएमसी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में युवक के नशे में होने की पुष्टि की है।

ठीक हो जाने के बाद पुलिस दर्ज करेगी बयान

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी तरह के कर्ज या पैसों के विवाद की पुष्टि नहीं हुई है। युवक के ठीक हो जाने के बाद उसका विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया 171 के पायलट ने 'जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच', इटली के अखबार का दावा
ये भी पढ़ें:दिल्ली में MCD स्कूलों के बदलेंगे हालात; खेल एकेडमी खुलेंगी, घटिया मील पर ऐक्शन
ये भी पढ़ें:दबंगई पड़ी भारी; देवास में जज का रास्ता रोकने पर BJP नेता पर केस, बुलडोजर भी चला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।