फरीदाबाद पुलिस का ऐक्शन, अल फलाह यूनिवर्सिटी में 52 से पूछताछ, 6 को उठाया
दिल्ली में लाल किला के बार हुए कार धमाके की जांच आतंकवादी हमले के एंगल पर पहुंच गई है। फरीदाबाद पुलिस अल फलाह यूनिवर्सिटी में दबिश देकर छात्रों प्रिंसिपल समेत 52 लोगों से पूछताछ की है। साथ ही 6 को उठाया है।

दिल्ली में लाल किला के बार हुए कार धमाके की जांच आतंकवादी हमले के एंगल पर शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस के साथ ही फरीदाबाद पुलिस भी ऐक्शन मोड में है। जांच टीमों ने पुलवामा के डॉक्टर उमर नबी पर फोकस किया है। सूत्रों की मानें तो उमर नबी ही धमाके वाली हुंडई i20 कार को चला रहा था। इस बीच फरीदाबाद पुलिस अल फलाह यूनिवर्सिटी में दबिश देकर छात्रों प्रिंसिपल समेत 52 लोगों से पूछताछ की है। यही नहीं 6 लोगों को उठाया है।
अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा है हमलावर
अधिकारियों ने बताया कि डॉ. उमर अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। माना जाता है कि उसने इस हमले को अंजाम दिया क्योंकि उसे डर था कि वह भी अपने साथियों की तरह पकड़ा जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि वह हुंडई i20 कार चला रहा था। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा का रहने वाला डॉक्टर उमर ने ही कथित तौर पर कार में विस्फोटक जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट ले गया था।
तारिक भी गिरफ्त में
डॉ. उमर की भाभी मुजम्मिल ने बताया कि उमर फरीदाबाद के कॉलेज में फैकल्टी के तौर पर काम कर रहा था। उसने शुक्रवार को फोन करके बताया था कि वह परीक्षाओं में व्यस्त है। वह तीन दिन बाद घर लौटेगा। उन्होंने आगे बताया कि डॉ. उमर अकेला रहता था। वहीं अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के तारिक ने उमर को i20 दी थी। अब तारिक भी पुलिस की गिरफ्त में है। दिल्ली पुलिस, एनआईए और खुफिया एजेंसियों की टीमें दिल्ली और कश्मीर में फैल गई हैं।
तीन डॉक्टरों समेत आठ अरेस्ट
दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि नकाबपोश हमलावर के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। केवल इसी काम के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। सनद रहे धमाके से पहले जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। इसमें तीन डॉक्टरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दबोचे गए संदिग्धों में डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद भी शामिल थे।
तीनों डॉक्टरों का यूनिवर्सिटी कनेक्शन
डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद भी फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे। यानी फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद और डॉ. उमर तीनों ही जुड़े थे। फरीदाबाद से 2,900 किलो विस्फोटक जब्त किया गया था। सूत्र बताते हैं कि यह आतंकी मॉड्यूल कश्मीर, हरियाणा और यूपी तक फैला है। यूपी पुलिस भी ऐक्शन में है और ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
यूनिवर्सिटी में दबिश, फरीदाबाद पुलिस ने 6 को उठाया
एएनआई के मुताबिक, फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी पर दबिश दी है। फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. मुजम्मिल के साथ काम करने वाले छात्रों, प्रिंसिपल और फैकल्टी सदस्यों से पूछताछ की है। बताया जाता है कि 52 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। फरीदाबाद पुलिस ने छह लोगों को उठाया भी है। इन छह लोगों से आतंकी मॉड्यूल से पूछताछ कर रही है।




साइन इन