delhi car 3 dead bodies why baba on police radar दिल्ली में कार से 3 लाशें मिलने के बाद क्यों रडार पर आए एक ‘बाबा’, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में कार से 3 लाशें मिलने के बाद क्यों रडार पर आए एक ‘बाबा’

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी में एक फ्लाईओवर पर खड़ी कार में तीन लाशें मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने एक 'बाबा' से पूछताछ की है। रविवार को कार में एक महिला और दो पुरुषों के बीच लाश मिली थी।

Tue, 10 Feb 2026 11:11 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, जिग्नासा सिन्हा
share
दिल्ली में कार से 3 लाशें मिलने के बाद क्यों रडार पर आए एक ‘बाबा’

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी में एक फ्लाईओवर पर खड़ी कार में तीन लाशें मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने एक 'बाबा' से पूछताछ की है। रविवार को कार में एक महिला और दो पुरुषों के बीच लाश मिली थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने जहर से मौतों की आशंका जाहिर की थी।

कार में ड्राइविंग सीट पर 76 वर्षीय और पीछे की सीट पर एक 47 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की लाश थी जबकि महिला की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। सफेद रंग की टिगोर कार में तीन लाशों को देखने के बाद करीब 3.50 बजे एक मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को सूचना दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 24 घंटे में 6 हत्याएं, कहीं कारोबारी को भूना तो कहीं छात्र का कत्ल

मृतकों के बारे में क्या-क्या पता चला

जांचकर्ताओं ने बताया कि कार 76 वर्षीय मृतक की है। दोनों पुरुष बपरोला गांव के रहने वाले हैं और एक दूसरे के परिचित थे। लेकिन महिला से उनका लिंक सामने नहीं जुड़ पाया था। सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि मृतक महिला जहांगीरपुरी की रहने वाली है और पश्चिमी दिल्ली में सहायक के रूप में काम करती थी। वह 47 वर्षीय पुरुष को जानती थी।

बाबा से मुलाकात के बाद घटना

जांचकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने पांच लोगों से पूछताछ की है, जिसमें एक 'बाबा' भी है। एक अधिकारी ने कहा, 'घटना से पहले उस दिन सुबह वे लोग बाबा से मिले थे। अभी यह साफ नहीं है कि वह भी कार में वह बैठा था या नहीं।' मृतकों के शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं हैं जिसकी वजह से पुलिस आत्महत्या की आशंका जाहिर कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस को कार के अंदर प्लास्टिक की एक बोतल और कुछ ग्लास मिले थे।

अब भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले

केस से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'डॉक्टरों की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि जहर की वजह से उनकी मौत हुई है। अभी भी कुछ बड़े सवाल कायम हैं कि उस दिन क्या-क्या घटनाक्रम हुआ और मौत की असली वजह क्या है।' जांचकर्ताओं ने यह भी कहा कि कार वहां करीब 5 घंटे तक खड़ी रही थी। एक और वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम आत्महत्या के अलावा अन्य पहलू से भी घटना की जांच कर रहे हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉरेंस गैंग ने कराई थी बवाना में कारोबारी की हत्या, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

आत्महत्या की आशंका पर कई पहलू से जांच

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम ब्लैकमेल और वसूली के एंगल से भी जांच कर रहे हैं।' जांचकर्ताओं ने मृतकों के परिजनों, पड़ोसियों और पुरुषों के कर्मचारियों से बातचीत की लेकिन कुछ ऐसी बात सामने नहीं आ सकी जिससे मौत का राज खुले। हालांकि, परिजनों ने आत्महत्या की संभावना को खारिज किया और गड़बड़ी की आशंका जाहिर की। एचटी से बात करते हुए 76 वर्षीय शख्स की बेटी ने कहा, 'उस दिन सब सामान्य था। कोई आर्थिक या पारिवारिक समस्या नहीं थी। मेरे पिता कभी खुदकुशी नहीं कर सकते थे।' 47 वर्षीय मृतक के भाई ने कहा कि 5 लोगों के परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि किसी ने मेरे भाई की हत्या की।'

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।