delhi cabinet ministers portfolio department list दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के पास 10 से ज्यादा विभाग, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा को क्या-क्या मिला; पूरी लिस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के पास 10 से ज्यादा विभाग, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा को क्या-क्या मिला; पूरी लिस्ट

delhi cabinet ministers department list 2025- दिल्ली में सरकार गठन और कैबिनेट की शपथ के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास 10 से ज्यादा विभाग रखे हैं। इसके अलावा प्रवेश वर्मा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Thu, 20 Feb 2025 09:32 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, बृजेश सिंह
share
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के पास 10 से ज्यादा विभाग, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा को क्या-क्या मिला; पूरी लिस्ट

Delhi cabinet ministers department list 2025: दिल्ली में सरकार गठन और कैबिनेट की शपथ के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास 10 से ज्यादा विभाग रखे हैं। इसके अलावा प्रवेश वर्मा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, जीएडी, राजस्व, महिला, एवं बाल विकास, लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार विभाग और योजना विभाग रखा है। उन्होंने प्रवेश वर्मा को चार विभाग सौंपें हैं। प्रवेश वर्मा को दिल्ली में जल प्रबंधन को ठीक करने और सड़कों को सुधारने का अहम काम होगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल और पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण और गुरुद्वारा चुनाव उनके हवाले है।

जनकपुरी सीट से जीतकर मंत्री बने आशीष सूद को भी कई अहम मंत्रालय सौंपे गए हैं। उन्हें गृह और ऊर्जा विभाग दिया गया है। इसके अलावा शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण का काम भी उन्हीं के हवाले है। आम आदमी पार्टी सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लंबे समय तक शिक्षा विभाग को संभाला और सरकार ने स्कूलों में हुए कामकाज को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया था।

राजौरी गार्डन से विधायक चुने गए सिख चेहरे मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली का मंत्री बनाया गया है। उन्हें रेखा गुप्ता सरकार में उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण विभाग संभालने को कहा गया है। दलित चेहरे के रूप में शामिल किए गए रविंद्र इंद्रराज के पास समाज कल्याण, SC/ST वेलफेयर और कॉरपोरेशन, इलेक्शंस की जिम्मेदारी होगी। कभी आम आदमी पार्टी सरकार में भी मंत्री रहे कपिल मिश्रा को भाजपा सरकार में भी कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया है।

कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन जैसे विभाग सौंपे गए हैं। वहीं पूर्वांचली चेहरे डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें परिवहन और सूचना तकनीक विभाग भी दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रवेश वर्मा को बनाया गया डिप्टी सीएम, शिक्षा समेत 3 विभागों की मिली जिम्मेदारी

यहां देखिए मंत्रियों और विभागों की पूरी लिस्ट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता- GAD, सेवाएं, वित्त, राजस्व, WCD, लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस, और प्रशासनिक सुधार विभाग, योजना विभाग, अन्य वे विभाग जो किसी मंत्री के नाम आवंटित नहीं।

प्रवेश साहिब सिंह- PWD विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव

आशीष सूद- गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण

मनजिंदर सिंह सिरसा- उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण,

रविंद्र सिंह (इंद्राज)- समाज कल्याण, SC/ST वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस

कपिल मिश्रा- लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन

डॉ. पंकज कुमार सिंह- स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना तकनीक

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।