delhi blast know route map of car to reach red fort new angle now investigated किन रास्तों से लाल किला पहुंची धमाके वाली कार? 11 घंटे का पूरा रूट मैप, अब इस एंगल पर जांच, Ncr Hindi News - Hindustan
More

किन रास्तों से लाल किला पहुंची धमाके वाली कार? 11 घंटे का पूरा रूट मैप, अब इस एंगल पर जांच

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास धमाका करने वाली कार के उस रूट मैप का पता लगा लिया है जिसके जरिए वह घटनास्थल तक पहुंची थी। जांच टीमें अब नए एंगल पर छानबीन कर रही हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

Tue, 11 Nov 2025 03:30 PMKrishna Bihari Singh एएनआई, नई दिल्ली
share
किन रास्तों से लाल किला पहुंची धमाके वाली कार? 11 घंटे का पूरा रूट मैप, अब इस एंगल पर जांच

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास धमाका करने वाली हुंडई i20 कार के उस 11 घंटे के रूट मैप का पता लगा लिया है जिसको अपनाते हुए वह घटनास्थल तक पहुंची थी। दिल्ली पुलिस को जांच में पता चला है कि कार 11 घंटे पहले फरीदाबाद से लाल किला के लिए निकली थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कार को पहली बार सोमवार सुबह लगभग 7:30 बजे फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के बाहर देखा गया था।

सामने आया रूट मैप

सुबह 8:13 बजे कार बदरपुर टोल प्लाजा पार करके दिल्ली में दाखिल हुई। इसे सुबह 8:20 बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र के पास एक पेट्रोल पंप के पास देखा गया। कार दोपहर 3:19 बजे लाल किला परिसर के पास पार्किंग एरिया में दाखिल हुई। पार्किंग एरिया में वह लगभग तीन घंटे तक खड़ी रही।

पार्किंग से निकलते ही धमाका

कार शाम 6:22 बजे पार्किंग एरिया से बाहर निकली। इसके बाद यह लाल किले की ओर बढ़ी। पार्किंग एरिया से बाहर निकलने के ठीक 24 मिनट बाद जैसे ही सड़क पर रेड लाइन ऑन हुई। रेंगती हुई कार में शाम 6:52 बजे जोरदार धमाका हो गया।

हमले की आशंका

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लाल किला परिसर के पास हुआ धमाका हमला हो सकता है। संदिग्ध का इरादा विस्फोट करने का था। संदिग्ध को जैसे ही पता चला कि फरीदाबाद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो गया है उसने कथित तौर पर विस्फोट की योजना बनानी शुरू कर दी।

यह था मकसद

हमलावर इस फिराक में था कि धमाके में ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जाएं। जांच टीमें पता लगा रही हैं कि क्या हमले का असली निशाना कोई और जगह थी? इस बात का संदेह इस लिए भी व्यक्त किया जा रहा है क्योंकि कार धीमी गति से चल रही थी।

अब इस एंगल पर जांच

अब जांच टीमें हमले में शामिल अन्य संदिग्धों का पता लगा रही हैं। जांच टीमें हमलावर की ओर से धमाके से पहले और बाद में किए गए संचार लिंक की जांच कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि 11 घंटे के सफर के दौरान आरोपी किन लोगों से बात कर रहा था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने सोमवार को तड़के फरीदाबाद से 360 किलो विस्फोटक बरामद किया था। मामले में डॉ. मुजम्मिल और आदिल राठेर को गिरफ्तार किया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।