Delhi becomes the country largest e bus hub CM Rekha Gupta flags off 500 e buses दिल्ली बनी देश का सबसे बड़ी ई-बस हब, CM रेखा गुप्ता ने 500 ईबसों को दिखाई हरी झंडी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली बनी देश का सबसे बड़ी ई-बस हब, CM रेखा गुप्ता ने 500 ईबसों को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली की मुख्यमंत्र रेखा गुप्ता ने 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल किया। इस मौके पर दिल्ली से पानीपत के बीच अंतरराज्यीय ई-बस सेवा का भी शुभारंभ किया।

Sun, 8 Feb 2026 05:51 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली बनी देश का सबसे बड़ी ई-बस हब, CM रेखा गुप्ता ने 500 ईबसों को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली की मुख्यमंत्र रेखा गुप्ता ने 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल किया। इस मौके पर दिल्ली से पानीपत के बीच अंतरराज्यीय ई-बस सेवा का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राजधानी में 500 नई ईवी बसों के आने से दिल्ली देश में सबसे बड़े ई-बस बेड़े वाला राज्य बन गया है।

इस खास कार्यक्रम में दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, डॉ. पंकज कुमार सिंह, रविंदर इंद्राज, कपिल मिश्रास मेत कई लोग मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर एक मजबूत और निर्णायक सरकार का गठन किया है, जिसके एक साल पूर्ण होने के अवसर पर पूरी दिल्ली बधाई की पात्र है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों की दिल्ली को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सरकार के एक साल पूर्ण होने के अवसर पर दिल्ली की जनता को 500 नई इलेक्ट्रिक बसों का उपहार देना एक सराहनीय और दूरदर्शी कदम है।

पहली बार एक साथ 500 ई बसों की शुरुआत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है जब एक साथ 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जोड़ा गया है। इन बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या अब 4,000 से ज्यादा हो गई है, जो दिल्ली को देश में सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस बेड़े वाले शहर के रूप में स्थापित करती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने इसके साथ ही, दिल्ली–पानीपत के बीच आज तीन नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का संचालन शुरू किया गया है, जिससे हजारों यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 7,500 तक पहुंचाने का है, जबकि साल 2028 तक 14,000 ईवी बसों को डीटीसी के बड़े में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 फरवरी 2025 का दिन दिल्ली के लिए ऐतिहासिक था, जब दिल्ली की जनता ने 70 में से 48 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देकर स्पष्ट जनादेश दिया। उसी दिन से दिल्ली के विकास की नई नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत देकर दिल्ली की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास प्रकट किया और ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र के साथ एक स्थिर एवं निर्णायक सरकार का गठन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी और उसी क्षण से राजधानी में विकास और विश्वास की नई रेखाएं खींची जाने लगीं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विधायक, मंत्री और पूरी टीम ने बीते 365 दिनों में दिल्ली की जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और वर्षों से अटकी, लटकी और भटकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया।

पिंकी और मोबिलिटी वाली योजनाओं पर भी काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार एक व्यापक और प्रभावी ईवी पॉलिसी भी जल्द लेकर आ रही है, जिससे परिवहन व्यवस्था में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार के दौरान घोषित ईवी सब्सिडी का भुगतान नहीं हुआ था, जबकि वर्तमान सरकार ने उस मद के 40 करोड़ रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए पिंक कार्ड, मोबिलिटी कार्ड जैसी योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनकी सरकार का आकलन केवल कागज़ी आंकड़ों से नहीं, बल्कि दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती आधुनिक बसों और आम जनता को मिल रही बेहतर परिवहन सुविधाओं से किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने डीटीसी को भारी अव्यवस्था और लगभग 65,000 करोड़ रुपये के नुकसान की स्थिति में छोड़ दिया था। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार डीटीसी को उस घाटे से बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठा रही है और इसे एक आधुनिक, भरोसेमंद और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि भविष्य में यह न केवल और बेहतर सेवाएं दे सके बल्कि लाभकारी संस्था भी बन सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्षों की अव्यवस्था को सुधारने में समय लगेगा, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री जी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प के साथ दिल्ली सरकार विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली–पानीपत ई-बस सेवा के दैनिक समय

दिल्ली से पानीपत: सुबह 7:00, 7:30, 8:30 तथा दोपहर 3:00, शाम 4:00, 5:00 बजे

पानीपत से दिल्ली: सुबह 10:00, 10:30, 11:30 तथा शाम 6:00, 7:00, रात 8:00 बजे

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।