Delhi assembly poll AAP new campaign poster features Rahul Gandhi in corrupt list AAP ने अब राहुल गांधी को भी बताया भ्रष्ट; कहा- अरविंद केजरीवाल नहीं बख्शेंगे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

AAP ने अब राहुल गांधी को भी बताया भ्रष्ट; कहा- अरविंद केजरीवाल नहीं बख्शेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दो घटक दल आप और कांग्रेस भी एक-दूसरे पर जोरदार प्रहार कर रहे हैं। कांग्रेस ने जहां शराब घोटाले से जुड़ा एक ऑडियो जारी कर आप को घेरा था, वहीं आप ने एक पोस्टर जारी कर कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को भ्रष्ट बताया है।

Sat, 25 Jan 2025 02:32 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
AAP ने अब राहुल गांधी को भी बताया भ्रष्ट; कहा- अरविंद केजरीवाल नहीं बख्शेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दो घटक दल आप और कांग्रेस भी एक-दूसरे पर जोरदार प्रहार कर रहे हैं। कांग्रेस ने जहां शराब घोटाले से जुड़ा एक ऑडियो जारी किया था, वहीं आप ने एक पोस्टर जारी कर कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को भ्रष्ट बताया है। साथ ही लिखा है कि केजरीवाल उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा जारी एक नए पोस्टर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भ्रष्ट दिखाया गया है। साथ ही कहा गया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन्हें बख्शा नहीं करेंगे। यह पहली बार है कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ने राहुल गांधी को भ्रष्ट बताया है। हालांकि, आप और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन दिल्ली चुनाव में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं।

आप की ओर से जारी किए गए पोस्टर में लिखा है, "केजरीवाल की ईमानदारी सारे बेईमानों पर पड़ेगी भारी।" पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रमेश बिधूड़ी, वीरेंद्र सचदेवा और अनुराग ठाकुर और अन्य भाजपा नेता भी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस के नेताओं में राहुल गांधी, अजय माकन और संदीप दीक्षित शामिल हैं।

दरअसल, कांग्रेस और आप राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं। गठबंधन के अन्य सहयोगियों शिव सेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने भी कांग्रेस के बजाए आप का समर्थन किया है। इससे दोनों पार्टियों के बीच मनमुटाव और बढ़ गया है। दिल्ली विधानसभा में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश करने में देरी और कथित शराब घोटाले का हवाला देते हुए कांग्रेस दिल्ली में विकास की कमी और भ्रष्टाचार को लेकर आप को घेर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में सिर्फ 74 दिन चली 7वीं दिल्ली विधानसभा, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
ये भी पढ़ें:दिल्ली विधानसभा में सवाल पूछने में भाजपा, हाजिरी में आप रही आगे

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने शनिवार को केजरीवाल को इंडिया ब्लॉक छोड़ने की चुनौती दी। लांबा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी 100 सांसदों के साथ मजबूती से खड़ी है और अरविंद केजरीवाल ही हैं जिन्होंने दिल्ली की सभी 7 सीटें बीजेपी को दीं। केजरीवाल लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन के लिए हमारे सामने गिड़गिड़ा रहे थे। कांग्रेस ने दिल्ली की 7 सीटों के लिए आप से गठबंधन कर सबसे बड़ी गलती की। इससे ​​कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

वहीं, आप कांग्रेस पर दिल्ली में भाजपा के साथ गुप्त गठबंधन करने का आरोप लगाती रही है। पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी से पैसे लिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा काला धन बांटने, वोटर जोड़ने-हटाने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी चुप है। वे भाजपा के काले कारनामों पर चुप हैं। उन्हें (कांग्रेस) खुले तौर पर भाजपा के साथ अपने अपवित्र गठबंधन की घोषणा करनी चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।