UER-II आसान कर देगा दिल्ली-NCR में लाखों लोगों की जिंदगी, किन इलाकों को फायदा
पश्चिमी दिल्ली और एनसीआर के अन्य इलाके के लोगों को UER-II का बहुत फायदा मिलने वाला है। इसकी वजह से रिंग रोड पर भी ट्रैफिक कम हो जाएगा। दिल्ली के नए आउटर रिंगरोड के रूप में तैयार हुए 76 किलोमीटर के UER-II अलीपुर से महिपालपुर को जोड़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों से अब IGI एयरपोर्ट, गुरुग्राम और जयपुर आना-जाना बहुत आसान होने जा रहा है। ऐसा अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन के तैयार हो जाने की वजह से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दोनों तोहफे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को देने जा रहे हैं।
पश्चिमी दिल्ली और एनसीआर के अन्य कई इलाकों के लाखों लोगों को UER-II का बहुत फायदा मिलने वाला है। इसकी वजह से रिंग रोड पर भी ट्रैफिक कम हो जाएगा। दिल्ली के नए आउटर रिंगरोड के रूप में तैयार हुए 76 किलोमीटर के UER-II अलीपुर से महिपालपुर को जोड़ेगा। यह मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका को भी जोड़ेगा। एक्ससेस कंट्रोल्ड रोड से अलीपुर से आईजीआई एयरपोर्ट के बीच यात्रा महज 20 मिनट में पूरी हो जाएगी, जिसमें अभी करीब 1.5 घंटे लगते हैं।
हरियाणा-पंजाब जाना भी होगा आसान
इसके अलावा दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली रोहतक और सोनीपत रूट भी जुड़ जाएंगे। गुरुग्राम और पश्चिमी, दक्षिणी दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाना भी आसान हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के एक अधिकारी ने कहा, 'UER-II एयरपोर्ट के पास महिलापुर को उत्तरी दिल्ली के अलीपुर तक है और NH-44 से भी जोड़ता है। यह एनएच 44, एनएच9, एनएच48 और एनएच19 को भी जोड़ेगा। इससे दिल्ली के अंदर और एनसीआर के अन्य हिस्सों में ट्रैफिक कम करने में बहुत मदद मिलेगी।'
किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में
UER-II की योजना दिल्ली मास्टरप्लान 2021 के तहत तैयार की गई थी। इसका 54 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली और 21 किलोमीटर हरियाणा में है। UER-II की योजना तीसरे रिंग रोड के रूप में पहले डीडीए ने बनाई थी। लेकिन जमीन अधिग्रहण, अतिक्रमण जैसे कई मुद्दों की वजह से इसमें काफी देरी हो गई। बाद में डीडीए की अपील पर NHAI ने इसे नेशनल हाईवे के रूप में तैयार किया।

द्वारका एक्सप्रेस भी बनेगा मददगार
पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे के 29 किलोमीटर के दिल्ली सेक्शन का भी लोकार्पण करने जा रहे हैं। खेरकी दौला टोल प्लाजा से महिपालपुर में शिवमूर्ति तक का यह हिस्सा लाखों लोगों को फायदा पहुंचाएगा। इस एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम सेक्शन का उद्घाटन पिछले साल मार्च में ही हो गया था। इन दोनों कॉरिडोर के खुल जाने से एयरपोर्ट, गुरुग्राम और जयपुर आवाजाही आसान हो जाएगी। 9000 करोड़ की लागत से द्वारका एक्सप्रेसवे चार चरण में पूरा हुआ तो UER-II पांच चरणों में।




साइन इन