दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण टक्कर: ट्रक ने बस को रौंदा, 8 घायल, तीन की हालत गंभीर
दिल्ली-आगर हाईवे के वाईएमसीए चौक पर एक ट्रक ने राेडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार करीब आठ यात्री घायल हो गए। बस बल्लभगढ़ डिपो से दिल्ली अंतरराज्यीय बस अड्डा जा रही थी।

दिल्ली-आगर हाईवे के वाईएमसीए चौक पर एक ट्रक ने राेडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार करीब आठ यात्री घायल हो गए। बस बल्लभगढ़ डिपो से दिल्ली अंतरराज्यीय बस अड्डा जा रही थी। यह हादसा शनिवार देर रात का है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुस ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति से आ रहा था और डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गया। इसके बाद उसने बस में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे बैठी सवारियों को गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर घायलों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में करीब आठ यात्री घायल हुए हैं। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
नशे में था ट्रक चालक, यात्रियों का आरोप
हादसे के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। बस में सवार यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे में था, हालांकि पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
सेक्टर-8 थाना पुलिस के अनुसार ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है, जिसे भी चोट आई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें तकनीकी खराबी या लापरवाही दोनों पहलुओं पर जांच होगी। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि अभी किसी किसी ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी
रिपोर्ट- अशोक जैन




साइन इन