DDA e-auction sees a flurry of bids, plots worth Rs 629 crore sold for Rs 1,494 crore DDA की ई-नीलामी में लगी बोली की बारिश, 629 करोड़ के प्लॉट बिके 1494 करोड़ में, Ncr Hindi News - Hindustan
More

DDA की ई-नीलामी में लगी बोली की बारिश, 629 करोड़ के प्लॉट बिके 1494 करोड़ में

इसमें विभिन्न श्रेणियों के 81 प्लॉटों की ई-नीलामी से प्रक्रिया 21 से 27 नवंबर के दौरान हुई। इसमें ई-नीलामी के 20वें दौर में डीडीए को इन प्लॉटों के 629.19 करोड़ रुपये के आरक्षित रकम के मुकाबले डीडीए को 1494.67 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

Tue, 2 Dec 2025 09:38 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली, राहुल मानव
share
DDA की ई-नीलामी में लगी बोली की बारिश, 629 करोड़ के प्लॉट बिके 1494 करोड़ में

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की तरफ से विभिन्न स्थानों पर कई प्लॉटों की ई-नीलामी की गई है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के 81 प्लॉटों की ई-नीलामी से प्रक्रिया 21 से 27 नवंबर के दौरान हुई। इसमें ई-नीलामी के 20वें दौर में डीडीए को इन प्लॉटों के 629.19 करोड़ रुपये के आरक्षित रकम के मुकाबले डीडीए को 1494.67 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्लॉटों की ई-नीलामी परियोजना को स्वीकृति दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि इसमें औद्योगिक, व्यवसायिक और ग्रुप हाउसिंग प्लॉट को जबरदस्त सफलता मिली। इंस्टीट्यूशनल और रेजिडेंशियल प्लॉट्स को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसमें विभिन्न स्थानों पर कई श्रेणियों के प्लॉट को खरीदने के लिए खरीदारों ने हिस्सा लिया। इसमें आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक प्लॉट को खरीदार ई-नीलामी के जरिए बोली लगाकर खरीदा। इसमें रोहिणी और राजेंद्र नगर में 17 आवासीय प्लॉट हैं।

इसके अतिरिक्त रोहिणी में 11 संस्थागत प्लॉट (धार्मिक उपयोग सहित), पीतमपुरा में 18 व्यावसायिक प्लॉट हैं। कीर्ति नगर, मंगोलपुरी और ओखला में 44 औद्योगिक प्लॉट, यमुना विहार में एक सीएनजी स्टेशन प्लॉट और द्वारका जैसे क्षेत्रों में दो समूह आवास प्लॉट शामिल हैं। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि यह सभी प्लॉट दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर मौजूद हैं। प्लॉटों को खरीदने के इच्छुक नागरिक, व्यापारी व अन्य के लिए डीडीए वेबसाइट पर पंजीकरण 27 अक्तूबर से 17 नवंबर तक पंजीकरण किया। इस दौरान इन प्लॉटों की ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले लोगों ने बयाना राशि (ईएमडी) भी जमा कराई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।