couple engaged in sexual activity inside namo bharat train from muradnagar to meerut video surfaces online सफर के बीच बनाने लगा संबंध, नमो भारत ट्रेन के अंदर कपल का अश्लील वीडियो, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सफर के बीच बनाने लगा संबंध, नमो भारत ट्रेन के अंदर कपल का अश्लील वीडियो

NCRTC के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ये वीडियो पिछले महीने 24 नवंबर का है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और कुछ कार्रवाई भी की गई है। हम लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की प्रक्रिया में भी हैं।

Sun, 21 Dec 2025 09:36 AMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
सफर के बीच बनाने लगा संबंध, नमो भारत ट्रेन के अंदर कपल का अश्लील वीडियो

रैपिड रेल नमो भारत ट्रेन में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के अंदर एक छात्र और छात्रा ने अश्लील हरकत कर डाली। दोनों के बीच हुई इस आपत्तिजनक हरकत का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल है। यह घटना RRTS नेटवर्क के गाजियाबाद-मेरठ खंड पर चलती ट्रेन में हुई। वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस ने कहा है कि वे मामले की सच्चाई जानने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के अधिकारियों से संपर्क करेंगे।

NCRTC के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "ये वीडियो पिछले महीने 24 नवंबर का है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और कुछ कार्रवाई भी की गई है। हम लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की प्रक्रिया में भी हैं।" अधिकारी ने यह भी साफ किया कि वीडियो में दिख रहा जोड़ा स्टाफ का हिस्सा नहीं था। साथ ही, ट्रेन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया और फिर उसे लीक कर दिया। 'हिंदुस्तान टाइम्स' (HT) स्वतंत्र रूप से इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सका है।

यह घटना 24 नवंबर को हुई थी, जब ट्रेन मोदीनगर (उत्तर) स्टेशन की ओर पहुंच रही थी। वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में ट्रेन के भीतर होने वाली घोषणाएं भी सुनी जा सकती हैं। वीडियो में एक तीसरा यात्री भी जोड़े से दो कतार पीछे बैठा हुआ दिखाई दिया। छात्र और छात्रा उस दौरान संबंध बनाते दिखाई दिए। इस घटना पर विस्तृत प्रतिक्रिया के लिए NCRTC के कॉर्पोरेट संचार विभाग से बार-बार संपर्क किया गया, लेकिन खबर छपने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। 'हिंदुस्तान टाइम्स' (HT) ने यह भी जानना चाहा कि इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई थी।

गाजियाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी (SHO) को मामले की जांच करने और NCRTC के अधिकारियों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण जोन के पुलिस उपायुक्त (DCP) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा, "अब तक NCRTC के अधिकारियों ने हमें इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।"

अश्लीलता के चलते हम यहां वीडियो साझा नहीं कर सकते।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।