congress 5th list of candidate for delhi election rohtas nagar timarpur दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की 5वीं लिस्ट, तीमारपुर और रोहतास नगर से प्रत्याशी घोषित, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की 5वीं लिस्ट, तीमारपुर और रोहतास नगर से प्रत्याशी घोषित

  • कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दो प्रत्याशी घोषित किए हैं। तीमारपुर से लोकेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है और रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान को टिकट दिया है। आइए देखते हैं।

Thu, 16 Jan 2025 01:33 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की 5वीं लिस्ट, तीमारपुर और रोहतास नगर से प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दो प्रत्याशी घोषित किए हैं। तीमारपुर से लोकेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है और रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान को टिकट दिया है।

इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार देर रात को प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 5 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें बदरपुर से अवतार सिंह भड़ाना के बेटे अर्जुन सिंह भड़ाना के नाम का ऐलान किया था। इसके अलावा बवाना, रोहिणी, करोल बाग से प्रत्याशियों का ऐलान किया था।

कुल 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

बुधवार देर रात को चौथी लिस्ट से पहले कांग्रेस ने 63 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। इसके बाद बुधवार देर रात को 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। देर रात प्रत्याशियों की संख्या 68 पहुंच गई थी। दो सीटों पर नाम कन्फर्म होने में थोड़ा समय लगा और गुरवार दोपहर कांग्रेस ने दो नामों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इसमें तीमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरश वाटी चौहान के नाम का ऐलान किया गया है।

तीमारपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लोकेंद्र चौधरी के नाम के ऐलान के बाद अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इस विधानसभा सीट पर सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को टिकट दिया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सूर्यप्रकाश खत्री मैदान में हैं। इसके अलावा रोहतास नगर में कांग्रेस के सुरेश वाटी चौहान का मुकाबला आम आदमी पार्टी के सरिता सिंह और भारतीय जनता पार्टी के जितेंद्र महाजन से होगा। रोहतास नगर सीट पर 2020 के विधानसभा चुनावों में जितेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। वहीं तीमारपुर से आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर लोकेंद्र चौधरी पर भरोसा जताया है। इससे पहले तीमारपुर से आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिलीप कुमार पांडेय ने जीत दर्ज की थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।