CM Rekha Gupta On Pink Card said some people spreading rumors एक बस में टैप करने के बाद दूसरी बस में काम नहीं करेगा पिंक कार्ड? CM रेखा गुप्ता ने बताया सच, Ncr Hindi News - Hindustan
More

एक बस में टैप करने के बाद दूसरी बस में काम नहीं करेगा पिंक कार्ड? CM रेखा गुप्ता ने बताया सच

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'पिंक कार्ड' को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पिंक कार्ड एक बस में टैप करने के बाद दूसरी बस में काम नहीं करेगा।

Tue, 31 March 2026 03:50 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
एक बस में टैप करने के बाद दूसरी बस में काम नहीं करेगा पिंक कार्ड? CM रेखा गुप्ता ने बताया सच

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'पिंक कार्ड' को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पिंक कार्ड एक बस में टैप करने के बाद दूसरी बस में काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि इस तरह की अफवाह महिलाओं को गुमराह करने के लिए लिए फैलाई जा रही है। मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने खुद वीडियो शेयर कर इस बात का खंडन किया है। उन्होंने साफ किया कि पिंक पूरी तरफ सुरक्षित है और काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग अपने निहित स्वार्थों के चलते दिल्ली की महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह दावा पूरी तरह झूठ है कि बस में एक बार कार्ड टैप करने के बाद दोबारा यात्रा के लिए वह काम नहीं करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पिंक कार्ड पूरी तरह से ठीक काम कर रहे हैं और महिलाओं को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिंक कार्ड के जरिए मिलने वाली यात्रा सुविधा का लाभ सीधे दिल्ली की महिलाओं को मिल रहा है और यह बात कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है, इसलिए वे ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। अंत में उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे किसी के बहकावे में न आएं और बेझिझक अपना पिंक कार्ड बनवाएं।

रेखा गुप्ता ने कहा, ये अफवाह गलत है। आपके कार्ड पूरी तरह से ठीक काम कर रहे हैं। 'पिंक कार्ड' के साथ, इस यात्रा का लाभ किसी निजी व्यक्ति को नहीं मिल रहा है और यही बात कुछ लोगों को परेशान कर रही है। आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और आप आसानी से अपना 'पिंक कार्ड' बनवा सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।