CM Gupta Reveals Which Minister Spent How Much on Renovations Under the AAP Government सिसोदिया के बंगले पर खर्च हुए थे 7.5 करोड़; 'शीशमहल' पर चर्चा के दौरान CM ने दिया AAP के बाकी नेताओं का भी हिसाब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सिसोदिया के बंगले पर खर्च हुए थे 7.5 करोड़; 'शीशमहल' पर चर्चा के दौरान CM ने दिया AAP के बाकी नेताओं का भी हिसाब

सीएम ने कहा कि 'वो लोग सचिवालय नहीं जाते थे, बनाया तो वो भी था। सचिवालय में भी जो उनका कमरा है, वह भी शीशमहल-2 है। वहां भी पूरी डाइनिंग थी। टेबल बहुत बड़ी थी, फाइल नहीं होती थी, लेकिन टेबल बहुत बड़ी होती थी। मैंने जाकर देखा तो कहा कि इसमें तो तीन टेबल बन जाएगी।'

Wed, 25 March 2026 04:29 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सिसोदिया के बंगले पर खर्च हुए थे 7.5 करोड़; 'शीशमहल' पर चर्चा के दौरान CM ने दिया AAP के बाकी नेताओं का भी हिसाब

दिल्ली विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास (6, फ्लैग स्टाफ रोड) को लेकर आई CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट पर चर्चा हुई, जिस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों पर जमकर निशाना साधा और उनके द्वारा अपने-अपने सरकारी घर के रिनोवेशन पर खर्च की गई रकम के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि केजरीवाल के सीएम रहते केवल उन्होंने ही अपने लिए शीशमहल का निर्माण नहीं कराया था, बल्कि उनके मंत्रियों ने भी इस काम में आम जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए फूंक दिए थे। सीएम ने बताया कि केजरीवाल सरकार के मनीष सिसोदिया, राजेंद्र पाल गौतम, रामनिवास गोयल, इमरान हुसैन, राखी बिड़लान आदि ने भी अपने घरों पर करोड़ों रुपये खर्च किए थे। मुख्यमंत्री ने इस रिपोर्ट पर सख्त करवाई की मांग करते हुए इसे पीएसी में भेजने की मांग भी की।

सीएम गुप्ता ने विधानसभा में इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि 'ये रिपोर्ट उस नैतिक पतन का दस्तावेज है, जो दिल्ली की जनता को आम आदमी बोल बोलकर उन्होंने अपने आप को राजा और दिल्ली की जनता को दास समझा। जो वो कहेंगे मान लेंगे, जो वो कहेंगे देख लेंगे, जो वो कहेंगे सुन लेंगे। ये कई बार मैं महसूस करती कि क्या ये वही सदन है, ये वही कुर्सी थी, जहां पर बैठकर वो दिल्ली की जनता को गुमराह करते थे, दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाते थे।'

केजरीवाल के सीएम बनने से पहले कही गई उनकी बातों को याद दिलाते हुए सीएम गुप्ता ने आगे कहा कि 'किस तरह से वो पिक्चर दिखाते थे, बंगला नहीं चाहिए, गाड़ी नहीं चाहिए, कुर्सी नहीं चाहिए, सत्ता नहीं चाहिए, पर चाहिए सबकुछ था। सबकुछ चाहिए था उस व्यक्ति को। वो आईना कुछ और दिखाते थे, तस्वीर कुछ और होती थी। वो धोखा देते थे, दिल्ली की जनता को।'

'बाकियों पर उन्होंने निगाह ही आने नहीं दी'

सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'खाली केजरीवाल नहीं हैं, जिन्होंने अपने लिए शीशमहल बनवाया था, बाकी मंत्रियों ने भी अपने मकान को रिपेयर कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए थे, लेकिन बाकियों पर तो उन्होंने निगाह ही आने ही नहीं दी।' आगे उन्होंने बताया कि AAP सरकार के दौरान किस मंत्री ने अपने मकान के रिनोवेशन पर कितनी रकम खर्च की थी।

रिनोवेशन पर किस मंत्री ने खर्च किए कितने

मनीष सिसोदिया- 7.5 करोड़

राखी बिड़लान- 2.33 करोड़

रामनिवास गोयल (पूर्व स्पीकर)- 3.23 करोड़ रुपए

इमरान हुसैन- 3 करोड़

राजेंद्र पाल गौतम- 3 करोड़

गोपाल राय- 2.55 करोड़

सत्येंद्र जैन- 2 करोड़

सौरभ भारद्वाज- 1 करोड़

आतिशी- 67 लाख

इस दौरान वर्तमान नेता प्रतिपक्ष आतिशी का जिक्र आते ही सीएम गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा, 'वह बेचारी महिला हैं, उन्हें तो कोई अधिकार ही नहीं है, वो तो बेचारी 67 लाख में ही निपट गईं।' सीएम ने यह बात इसलिए कही कि AAP सरकार के मंत्रियों में मकान के रिनोवेशन पर सबसे कम रकम उन्होंने ही खर्च की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘शीशमहल’ पर कितना हुआ खर्च, CAG रिपोर्ट में खुलासा; कई गड़बड़ियों का दावा

सचिवालय को बताया शीशमहल-2

सीएम ने कहा कि 'वो लोग सचिवालय नहीं जाते थे, बनाया तो वो भी था। सचिवालय में भी जो उनका कमरा है, वह भी शीशमहल-2 है। वहां भी पूरी डाइनिंग थी। टेबल बहुत बड़ी थी, फाइल नहीं होती थी, लेकिन टेबल बहुत बड़ी होती थी। मैंने जाकर देखा तो कहा कि इसमें तो तीन टेबल बन जाएगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक करोड़ के पर्दों में नंगी सच्चाई छिपी थी; 'शीशमहल' पर रेखा गुप्ता का तीखा तंज
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।