car broke Delhi Assembly gate, raising many questions about incident. दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसी कार, घटना पर उठ रहे 4 सवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसी कार, घटना पर उठ रहे 4 सवाल

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त सेंध लग गई, जब एक नकाबपोश शख्स कार लेकर जबरन परिसर के अंदर घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यह कार दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर 2 से विधानसभा परिसर में वैरीकेड तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।

Mon, 6 April 2026 05:07 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसी कार, घटना पर उठ रहे 4 सवाल

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त सेंध लग गई, जब एक नकाबपोश शख्स कार लेकर जबरन परिसर के अंदर घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यह कार दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर 2 से विधानसभा परिसर में वैरीकेड तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हालांकि, इस घटना से कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था समेत 4 गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे

पहला सवाल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है, आखिर इतनी बड़ी चूक क्यों और कैसे हो गई? गनीमत रही कि आज विधानसभा की नियमित कार्रवाई नहीं हो रही थी, इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले शख्स के पास किसी भी तरह का विस्फोटक या अन्य नुकसानदायक सामान नहीं था।

आरोपी शख्स कौन था, किसने भेजा

दूसरा सवाल है कि आखिर ये शख्स कौन था और किसके कहने पर यहां आया था? हालांकि, आरोपी शख्स को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ हो रही है कि आखिर उसने इस घटना को क्यों और किसके कहने पर अंजाम दिया है? मामला इसलिए गंभीर है, क्योंकि हाल ही में खत्म हुए बजट सेशन के दौरान असेंबली को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं।

गोट तोड़कर घुसने की क्या मनसा थी

तीसरा सवाल उसकी मनसा को लेकर उठ रहा है। गेट तोड़कर अंदर घुसने वाले शख्स के पास किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। अगर उसे किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना था, तो फिर उसने ऐसा क्यों किया? क्या वह प्रैंक कर रहा था या फिर इसके पीछे कोई और मकसद था; रेकी करना या फिर कुछ और। क्योंकि, सुरक्षा बलों द्वारा बताया गया- असेंबली स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की ओर बढ़ा और पीछे हटने से पहले पोर्च के पास एक फूलों का गुलदस्ता रखा और गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

कैसे घुस आया अंदर

चौथा सवाल है शख्स किसके पास से अंदर घुसा? क्योंकि विधानसभा परिसर में कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होती है। गेट नंबर 2 पर लगे वैरीकेड को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी कार ने क्या अंदर-बाहर होने के लिए किसी भी तरह के सिक्योरिटी पास का अरेंजमेंट किया था। एक लेयर को पार करने के लिए क्या उसने किसी को अंदर आने के लिए पास वगैरह दिखाए थे।

इन सभी सवालों के जवाब पकड़े गए आरोपी द्वारा मिलने के आसार हैं। आपको बताते चलें कि इस कांड को अंजाम देने वाले आरोपी को दिल्ली के नॉर्थ जिले के रूप नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामला साफ हो जाने की उम्मीद है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।