Businessman Beaten To death By Delivery Boys In Delhi डिलीवरी बॉयज ने हेलमेट से पीट-पीटकर की कारोबारी की हत्या, दिल्ली में खौफनाक घटना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

डिलीवरी बॉयज ने हेलमेट से पीट-पीटकर की कारोबारी की हत्या, दिल्ली में खौफनाक घटना

दिल्ली के कनॉट प्लेस से खौफनाक घटना सामने आई है जहां तीन फूड डिलीवरी एजेंट्स ने एक बिजनेसमैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 36 साल के कारोबारी शिवम गुप्ता के तौर पर हुई है।

Tue, 3 Feb 2026 07:21 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डिलीवरी बॉयज ने हेलमेट से पीट-पीटकर की कारोबारी की हत्या, दिल्ली में खौफनाक घटना

दिल्ली के कनॉट प्लेस से खौफनाक घटना सामने आई है जहां तीन फूड डिलीवरी एजेंट्स ने एक बिजनेसमैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 36 साल के कारोबारी शिवम गुप्ता के तौर पर हुई है। 3 जनवरी की रात वह एक पार्टी से लौट रहे थे। तभी तीन फूड डिलीवरी राइडर्स ने कथित तौर पर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल शिवम करीब दो हफ्तों तक अस्पताल में मौत से जूझते रहे, लेकिन आखिराकर 19 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

घटना की शुरुआत एक मामूली बहस से हुई थी, जिसके बाद तीनों हमलावरों ने अपने हेलमेट से शिवम पर ताबड़तोड़ वार किए और उन्हें लहूलुहान हालत में फुटपाथ पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर शिवम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें पाईं। हालत इतनी नाजुक थी कि वह बयान देने की स्थिति में भी नहीं थे। परिजनों के अनुसार, सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जागी थी और वे डॉक्टरों की आवाज़ पर प्रतिक्रिया भी दे रहे थे, लेकिन आखिर में उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शिवम अपने पिता अनिल कांत गुप्ता के इकलौते बेटे थे, जो पहाड़गंज में दो दुकानें चलाते हैं। लक्ष्मी नगर के रहने वाले शिवम 2 जनवरी की शाम पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बेटे को खोने के गम में डूबे पिता ने आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है। उन्होंने कहा, मेरा बेटा ही मेरा सब कुछ था, अब बस न्याय की उम्मीद है ताकि किसी और का घर इस तरह न उजड़े। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।