Building collapses in Delhi's Uttam Nagar, 5 fire tenders deployed; rescue operation underway दिल्ली के उत्तम नगर में 2 मंजिला इमारत ढही, दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाली कमान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के उत्तम नगर में 2 मंजिला इमारत ढही, दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाली कमान

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार को एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

Fri, 10 Oct 2025 04:43 PMRatan Gupta नई दिल्ली, भाषा
share
दिल्ली के उत्तम नगर में 2 मंजिला इमारत ढही, दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाली कमान

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार को एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में दोपहर बाद 3.10 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मलबा हटाने तथा फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

एडीओ संतोष के मुताबिक इस हादसे में एक 12 वर्षीय लड़की और एक महिला को डीएफएस इकाइयों द्वारा बचाया गया है। लड़की सुरक्षित है और महिला बेहोशी की हालत में थी और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बारे में करीब 3.10 पर दमकल को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 5.25 पर राहत कार्य बंद कर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।