Bodies of Couple Lay in Room for 3 Days Sensational Incident in Greater Noida 3 दिन तक कमरे में पड़ी रहीं प्रेमी जोड़े की लाशें, लिव-इन में रह रहे थे; ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज घटना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

3 दिन तक कमरे में पड़ी रहीं प्रेमी जोड़े की लाशें, लिव-इन में रह रहे थे; ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज घटना

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां लिव-इन में रह रहे एक प्रेमी जोड़े की लाशें 3 दिन तक कमरे में पड़ी रही और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती की लाश फर्श पर बिछे गद्दे और युवक का पंखे से लटका था। 

Fri, 24 April 2026 08:38 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
3 दिन तक कमरे में पड़ी रहीं प्रेमी जोड़े की लाशें, लिव-इन में रह रहे थे; ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज घटना

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां लिव-इन में रह रहे एक प्रेमी जोड़े की लाशें कमरे में पड़ी रही और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती की लाश फर्श पर बिछे गद्दे और युवक का पंखे से लटका था। दोनों को 20 अप्रैल को बाहर घूमते देखा गया था। इसके बाद वे दिखाई नहीं दिए।

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका के शव तीन दिन तक पड़े रहे, लेकिन पड़ोसियों तक को इसकी भनक नहीं लगी। बुधवार शाम गर्मी के चलते जब कमरे से बदबू आनी शुरू हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर झांक कर देखा तो युवती का शव फर्श पर बिछे गद्दे और युवक का पंखे से लटका था। पुलिस पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि गुड्डू और ज्योति को 20 अप्रैल को बाहर घूमते देखा गया था। इसके बाद वे दिखाई नहीं दिए। आशंका है कि 20 तारीख की रात को दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि गुड्डू ने पहले दुपट्टे से गला घोंट कर ज्योति की हत्या की। इसके बाद खुद डिश के केबल से गले में फंदा लगाकर पंखे से लटक कर जान दे दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, गौतमबुद्ध नगर में 2 स्टेशन बनाए जाएंगे

घरेलू खर्च को लेकर विवाद

पड़ोसियों के अनुसार, दो सप्ताह से दोनों के बीच घरेलू खर्च को लेकर विवाद चल रहा था। गाजियाबाद में रहने वाले युवक के चाचा लक्ष्मण पासवान ने बताया कि गुड्डू हैदराबाद में ठेके पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही बहन के रिश्ते के सिलसिले में गांव गया था। एक अप्रैल को वापस लौट गया था।

खुद को पति-पत्नी बताया था

पुलिस की जांच में पता चला है कि गुड्डू और ज्योति ने करीब चार महीने पहले तुगलपुर गांव में सुरेंद्र नागर के मकान में किराये पर कमरा लिया था। मकान मालिक को दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरियाणा-UP समेत 10 राज्यों में थी बवाल की साजिश, ‘दुपट्टे’ वाला क्या खुलासा

नौकरी छोड़ने पर झगड़ा की आशंका

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि ज्योति एक अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी, जबकि गुड्डू बेरोजगार था। ज्योति ने करीब 15 दिन पहले नौकरी छोड़ दी थी। आशंका है कि इसी के चलते दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े में गुड्डू ने ज्योति की हत्या करने के बाद जान दे दी।

लिव-इन में रह रहे थे

पुलिस ने आधार कार्ड से गुड्डू की पहचान की और उसके पिता से संपर्क किया। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को ज्योति का फोटो दिखाया। उन्होंने ज्योति को पहचानने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि गुड्डू की अभी शादी नहीं हुई। ज्योति कौन है, वे नहीं जानते। इसके बाद पुलिस को पता चला की गुड्डू ज्योति के साथ लिव इन में रह रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में 5 KM लंबा नया 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाने का प्लान, ये होगा रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।