bjp ticket to kailash gahlot and arvinder singh lovely कैलाश गहलोत से लवली तक; AAP-कांग्रेस से आए 4 नेताओं को BJP का टिकट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कैलाश गहलोत से लवली तक; AAP-कांग्रेस से आए 4 नेताओं को BJP का टिकट

करीब तीन दशक से दिल्ली में सत्ता का बाट जोह रही भाजपा ने आगामी चुनाव में कई ऐसे नेताओं को भी टिकट दिया है जो पिछले कुछ महीनों में 'आप' और कांग्रेस छोड़कर आए हैं।

Sat, 4 Jan 2025 01:33 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कैलाश गहलोत से लवली तक; AAP-कांग्रेस से आए 4 नेताओं को BJP का टिकट

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जहां प्रवेश वर्मा को उतारा गया है तो मुख्यमंत्री आतिशी को पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी चुनौती देने जा रहे हैं। करीब तीन दशक से दिल्ली में सत्ता का बाट जोह रही भाजपा ने आगामी चुनाव में कई ऐसे नेताओं को भी टिकट दिया है जो पिछले कुछ महीनों में 'आप' और कांग्रेस छोड़कर आए हैं।

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के दो पूर्व मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने पटेल नगर सीट से पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद को उम्मीदवार बनाया है। दलित नेता राज कुमार आनंद इससे पहले भी पटेल नगर सीट से ही विधायक रह चुके हैं, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। लोकसभा चुनाव से पहले 'आप' में बगावत करते हुए उन्हें इस्तीफा दे दिया था। बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश, आतिशी को चुनौती देंगे रमेश बिधूड़ी; BJP की पहली लिस्ट

कैलाश गहलोत को मनचाही सीट

कैलाश गहलोत को भाजपा ने बिजवासन से उम्मीदवार बनाया है। वह अभी नजफगढ़ सीट से विधायक है। 'आप' सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत बिजवासन से टिकट चाहते थे। भाजपा ने जाट नेता को उनकी इच्छा के मुताबिक बिजवासन से मैदान में उतारा है। कैलाश गहलोत को नजफगढ़ से लड़ाया जाएगा या फिर बिजवासन से, यह चर्चा का विषय बना हुआ था।

अरविंदर सिंह लवली को उनके गढ़ से ही उतारा

शीला दीक्षित सरकार में मंत्री और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे अरविंदर सिंह लवली को भी भाजपा ने गांधीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव के दौरान लवली अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लवली गांधीनगर सीट का पहले भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह उनकी परंपरागत सीट है।

करतार सिंह तंवर को छतरपुर से टिकट

'आप' छोड़कर भाजपा में आए करतार सिंह तंवर को भी भगवा दल ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है। छतरपुर से विधायक रहे करतार सिंह तंवर को एक बार फिर इसी सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।