'घरवाली नहीं, बेटी के लिए...', बिट्टू बजरंगी क्यों तलाश रहा था दुल्हन; बताई वजह
नूंह हिंसा मामले में आरोपी और कथित गौरक्षक बिट्टू बजरंगी के साथ ठगी हो गई। ठगी वो भी शादी और दुल्हन के नाम पर। मामला सामने आने के बाद बिट्टू बजरंगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और दुल्हन तलाशने की वजह भी बताई।

नूंह हिंसा मामले में आरोपी बिट्टू बजरंगी का दूसरी शादी का सपना अब सपना ही रह गया। बारात तो लेकर अलीगढ़ तक गया लेकिन मंडप में दुल्हन ही नहीं आई। वैसे तो मामला कई महीनों पुराना हो चुका है लेकिन इसकी चर्चा तब शुरू हुई, जब बिट्टू बजरंगी ने ठगी का मामला दर्ज करवाया। मामला सामने आने के बाद चर्चा शुरू हुई कि आखिर बिट्टू बजरंगी इस उम्र शादी क्यों करना चाहता था। अब बिट्टू बजरंगी ने वजह साफ कर दी है।
अपने लिए नहीं, बेटी लिए करना चाहता था शादी
इस मामले की चर्चा शुरू होने के बाद बिट्टू बजरंगी का नाम एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गया। इस मामले पर सफाई देते हुए बिट्टू बजरंगी ने अब सफाई दी है। कथित गौरक्षक और साल 2023 में हुई नूंह हिंसा मामले के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने कहा कि उसे घरवाली नहीं चाहिए थी, बल्कि बेटी के लिए मां चाहिए थी, इसलिए शादी करने जा रहा था। बिट्टू बजरंगी ने कहा बच्ची के अच्छे पालन-पोषण के लिए एक मां चाहिए थी, इसलिए वो शादी करने जा रहा था।
क्या बोला बिट्टू बजरंगी
बिट्टू बजरंगी की बारात जाने और बिना दुल्हन वापस आने का मामला जब सोशल मीडिया पर आया तो वायरल हो गया। लोगों ने बिट्टू के इस उम्र में शादी के फैसले का मजाक उड़ाया। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बिट्टू बजरंगी ने कहा कि मेरे साथ जो हुआ, वो किसी के साथ ना हो। बिट्टू ने कहा जो लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं उनको सच जान लेना चाहिए। मैं ये शादी अपने बेटी के लिए करना चाह रहा था, घरवाली के लिए नहीं।
क्या था पूरा मामला
‘शादी की कोई उम्र नहीं होती’, इस कहावत को नूंह हिंसा मामले का आरोपी सही साबित करने वाला था। बाल-बच्चों वाला बिट्टू बजरंगी शादी करने का प्लान बनाया। इसकी जिम्मेदारी बिट्टू बजरंगी ने अपने पड़ोसी बंटी को दी। बंटी ने जिम्मेदारी निभाते हुए बिट्टू का रिश्ता अलीगढ़ में करवा दिया। अब बारी आई बारात की। बिट्टू बजरंगी अपनी बारात लेकर अलीगढ़ पहुंचा तो वहां ना कोई दुल्हन थी और ना दुल्हन के घरवाले।
क्या है बिट्टू का आरोप
बिट्टू ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि शादी करवाने के लिए पड़ोसी बंटी ने उससे 30 हजार रुपए लिए। लेकिन जब बारात लेकर अलीगढ़ पहुंचा तो ना दुल्हन मिली और ना शादी करवाने वाले बिचौलिए। इसके बाद बिट्टू को अपनी बारात बिना दुल्हन के ही वापस लानी पड़ी। इस घटना के बाद बिट्टू ने पर्वतीय कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।




साइन इन