Bharat Taxi To start from January 1 in delhi Alternate to ola uber Relief from surge pricing दिल्ली में एक जनवरी से शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’, सर्ज प्राइसिंग से मिलेगा छुटकारा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में एक जनवरी से शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’, सर्ज प्राइसिंग से मिलेगा छुटकारा

दिल्लीवासियों के लिए एक जनवरी से परिवहन का एक नया और सस्ता विकल्प 'भारत टैक्सी' शुरू होने जा रहा है। यह भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा है

Wed, 17 Dec 2025 11:05 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में एक जनवरी से शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’, सर्ज प्राइसिंग से मिलेगा छुटकारा

दिल्लीवासियों के लिए एक जनवरी से परिवहन का एक नया और सस्ता विकल्प 'भारत टैक्सी' शुरू होने जा रहा है। यह भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा है, जिसे केंद्र सरकार के सहयोग से 'सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड' द्वारा संचालित किया जाएगा। यह सेवा ओला और उबर जैसे निजी एग्रीगेटर्स के विकल्प के रूप में काम करेगी और इसमें कार, ऑटो-रिक्शा और बाइक तीनों उपलब्ध होंगे।

जीरो-कमीशन मॉडल पर आधारित इस ऐप का मुख्य उद्देश्य पीक आवर्स के दौरान बढ़ने वाले मनमाने किराए और ड्राइवरों द्वारा राइड कैंसिल करने जैसी समस्याओं को खत्म करना है। सुरक्षा के लिए इसे दिल्ली पुलिस के साथ एकीकृत किया गया है और इसमें रियल-टाइम ट्रैकिंग और 24x7 ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। ऐप को दिल्ली मेट्रो सहित विभिन्न परिवहन सेवाओं से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को एकीकृत यात्रा बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

सहकारिता मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ड्राइवरों को निजी टैक्सी कंपनियों की उच्च कमीशन संरचनाओं से राहत देना और उन्हें सहकारी मॉडल के माध्यम से बेहतर आय और सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

दिल्ली में सफल परीक्षण के बाद, इसे 1 फरवरी से गुजरात के राजकोट में लॉन्च किया जाएगा और धीरे-धीरे देश के 20 से अधिक शहरों में इसका विस्तार करने की योजना है। फिलहाल दिल्ली में लगभग 56,000 ड्राइवर इस ऐप पर रजिस्टर्ड हो चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।