bharat ratna award for manmohan singh demand aam aadmi party याद की जाएगी मनमोहन सिंह की ईमानदारी, मिलना चाहिए भारत रत्न: AAP, Ncr Hindi News - Hindustan
More

याद की जाएगी मनमोहन सिंह की ईमानदारी, मिलना चाहिए भारत रत्न: AAP

पूर्व प्रधानमंत्री मनोहन सिंह के निधन से देश में शोक की लहर है। कांग्रेस समेत सभी दलों के बड़े नेताओं ने उनके निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। एक अर्थशास्त्री, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कामकाज को याद किया जा रहा है।

Fri, 27 Dec 2024 12:22 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
याद की जाएगी मनमोहन सिंह की ईमानदारी, मिलना चाहिए भारत रत्न: AAP

पूर्व प्रधानमंत्री मनोहन सिंह के निधन से देश में शोक की लहर है। कांग्रेस समेत सभी दलों के बड़े नेताओं ने उनके निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। एक अर्थशास्त्री, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कामकाज को याद किया जा रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्व प्रधानमंत्री को महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता बताते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।

संजय सिंह ने कहा कि भारत के महान अर्थशास्त्री और 10 साल प्रधानमंत्री रहते हुए देश को आगे बढ़ाने वाले मनमोहन सिंह के निधन का समाचार निश्चित तौर पर पूरे देश के लिए दुखद घटना है। एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा, 'इतिहास हमेशा उनको महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता के रूप में याद करेगा। मैं अपने और अपनी पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वह हमारे PM हैं, पाक की क्या औकात; जब मनमोहन सिंह के लिए मोदी ने खोला था मोर्चा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीटीआई से बातचीत में मनोहन सिंह के प्रति श्रद्धांजलि जाहिर की। उन्होंने पूर्व पीएम की तारीफ करते हुए भारत रत्न देने की पैरवी की। संजय सिंह ने कहा, 'निश्चित तौर पर डॉक्टर मनोहन सिंह जी इस योग्य हैं कि उन्हें भारत रत्न मिलना ही चाहिए। उन्होंने 10 साल प्रधानमंत्री के रूप में देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम किए। एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी पहचान पूरी दुनिया में थी। एक प्रधानमंत्री के रूप में उनका बहुत सम्मान था पूरी दुनिया में। निश्चित रूप से उनको भारत रत्न मिलना ही चाहिए।'

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनमोहन सिंह इकलौते PM, जिनके नोट पर थे हस्ताक्षर; जानें इसके कारण
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसी थी मनमोहन सिंह की मारुति 800, जिसके सामने BMW भी नजर आती थी फीकी?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।