Atal Park will be built on 50 acres land in Uttam Nagar, Delhi CM Rekha Gupta announced दिल्ली के उत्तम नगर में 50 एकड़ जमीन पर बनेगा भव्य अटल पार्क, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के उत्तम नगर में 50 एकड़ जमीन पर बनेगा भव्य अटल पार्क, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ऐलान किया उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में 50 एकड़ जमीन पर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित भव्य अटल पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस सरकारी जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण था।

Sat, 17 May 2025 05:37 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तान
share
दिल्ली के उत्तम नगर में 50 एकड़ जमीन पर बनेगा भव्य अटल पार्क, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ऐलान किया उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में 50 एकड़ जमीन पर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित भव्य अटल पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस सरकारी जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण था। सीएम ने कहा कि यह पार्क न केवल क्षेत्र की हरियाली बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए एक सुंदर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। इसके साथ ही साहिबी नदी के किनारे रिवर फ्रंट के विकास की भी योजना है।

सीएम ने दिल्ली सचिवालय में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मॉनसून से पहले राजधानी को जलभराव की समस्या से बचाना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तैयारियों का आकलन करना था। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।

सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी के सभी नालों की डी-सिल्टिंग (गाद निकासी) का काम 31 मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निकाली गई गाद का पर्यावरण के अनुकूल निपटान सुनिश्चित किया जाए।

पंपों की नियमित जांच के आदेश : बताते चलें जलभराव से निपटने के लिए सरकार ने 190 पंप तैनात किए हैं, जिनमें से 40 पंप स्थायी, 106 अस्थायी और 44 मोबाइल पंप शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पंपों की नियमित जांच और संवेदनशील क्षेत्रों में तैयारियों के निर्देश भी दिए।

नजफगढ़ नाले के दोनों किनारों पर सड़क बनेगी : मुख्यमंत्री ने नजफगढ़ नाले के दोनों ओर सड़क निर्माण की योजना की भी घोषणा की। इसके अंतर्गत झटिकरा ब्रिज से छावला ब्रिज तक 5.94 किलोमीटर और छावला ब्रिज से बसईदारापुर ब्रिज तक 54.83 किलोमीटर लंबी दो लेन की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के साथ हरियाली, शौचालय, साइनेज और बाउंड्री वॉल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। सीएम ने कहा कि ये परियोजनाएं दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूती देंगी और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

अग्निशमन सेवा को मिलेंगे आधुनिक वाहन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में अग्निशमन विभाग को मिलने वाले अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों और रोबोट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि दिल्ली फायर सर्विस को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार फायर सर्विस के लिए 110 करोड़ रुपये के बजट से अत्याधुनिक वाहन और उपकरण खरीदने जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।