Arvind Kejriwal Reaction over budget 2026 said no blue print of employment रोजगार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं; बजट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

रोजगार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं; बजट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की तरफ से आज पेश किए गए बजट को महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताया है।

Sun, 1 Feb 2026 08:10 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रोजगार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं; बजट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की तरफ से आज पेश किए गए बजट को महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताया है। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट से महंगाई बढ़ेगी और बेरोजगारी पैदा होगी। कावलेम गांव में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट में गोवा के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया, केंद्र सरकार गोवा को भूल गई है।

केजरीवाल ने कहा, राष्ट्रीय के तौर पर देखें तो, बजट से महंगाई बढ़ेगी और बेरोजगारी भी पैदा होगी। इस बजट में महंगाई और बेरोजगारी से निपटने के लिए कोई कदम नहीं सुझाए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर गोवा को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग राज्य की समस्याओं के बारे में बोलने से डरते हैं। उन्होंने कहा, आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी और महंगाई है, लेकिन आज के बजट में रोजगार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं दिखता। ये बजट महंगाई और बेरोज़गारी दोनों को और बढ़ाने वाला साबित होगा।

उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कहा, गोवा एक विकल्प की तलाश में है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा एक साथ हैं। कांग्रेस भाजपा की एक सहयोगी इकाई की तरह है। AAP गोवा में एक विकल्प के रूप में उभर रही है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां पहुंचे। उत्तरी गोवा के अपने दौरे के दौरान उन्होंने श्री शांतादुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।