arvind kejriwal praises nitin gadkari for his work on roads अरविंद केजरीवाल भी हो गए नितिन गडकरी के मुरीद, तारीफ में क्या बोले, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अरविंद केजरीवाल भी हो गए नितिन गडकरी के मुरीद, तारीफ में क्या बोले

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवन मंत्री नितिन गडकरी की खुलकर तारीफ की है। 'आप' मुखिया ने कहा उनके कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि वह उन्हें अच्छे लगते हैं।

Sun, 5 Jan 2025 12:15 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अरविंद केजरीवाल भी हो गए नितिन गडकरी के मुरीद, तारीफ में क्या बोले

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवन मंत्री नितिन गडकरी की खुलकर तारीफ की है। 'आप' मुखिया ने कहा उनके कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि वह उन्हें अच्छे लगते हैं। केजरीवाल ने एक तरफ नितिन गडकरी की तारीफ की तो दूसरी तरफ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी साफ नीयत वाला नेता बताया। अक्सर कांग्रेस और भाजपा को भ्रष्ट बताने वाले केजरीवाल को कम ही मौकों पर इस तरह दूसरे दलों के नेताओं की तारीफ करते हुए देखा गया है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अरविंद केजरीवाल ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कई बड़ी बातें कहीं। केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या भाजपा के किसी नेता का काम अच्छा है? इस पर 'आप' मुखिया ने कहा, 'नितिन गडकरी जी मुझे अच्छे लगते हैं। उनका काम भी अच्छा लगता है। उन्होंने काफी काम किया है, सड़कों पर। मुझे वह अच्छे लगते हैं।' नितिन गडकरी मोदी सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री हैं। देश में कई अच्छे राजमार्ग बनाने की वजह से उन्हें 'हाईवे मैन' भी कहा जाने लगा है। उनके कामकाज की विपक्ष के भी कई नेता तारीफ कर चुके हैं। अब इनमें 'आप' प्रमुख भी शामिल हो गए हैं।

मनमोहन सिंह की तारीफ में क्या बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल से इसी इंटरव्यू में जब पूछा गया कि वह अपने अलावा क्या देश में किसी राजनेता को साफ नीयत वाला समझते हैं तो उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम लिया। केजरीवाल ने कहा कि वह बहुत साफ नीयत वाले नेता थे। एक अन्य सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, 'पढ़े लिखे थे, शांत थे। उनकी उपलब्धियां इतनी ज्यादा है। उन्होंने राइट टु एजुकेशन दिया, राइट टु इन्फॉर्मेशन ऐक्ट दिया, मनरेगा दिया, न्यूक्लियर डील किया, कितना काम किया, कभी गाया उन्होंने। न्यूक्लियर डील उन्हें लगा कि देश हित में है उन्होंने अपनी सरकार दांव पर लगा दी। कितने लोगों में हिम्मत होती है। 2008 में पूरी दुनिया में मंदी थी, वह अर्थशास्त्री थे उन्होंने देश को बचा लिया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके अलावा किसकी नीयत बहुत साफ, अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता का लिया नाम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।