अरविंद केजरीवाल डरे हुए हैं…; पंजाब में FIR पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा
गुरु तेग बहादुर मुद्दे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना पर तीखा हमला बोला है।

गुरु तेग बहादुर मुद्दे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना पर तीखा हमला बोला है। सचदेवा ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल डरे हुए हैं और अपनी घबराहट में उन्होंने पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया।
इसके साथ ही वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी मार्लेना की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आतिशी विधानसभा में अपना बयान देने के फौरन बाद दिल्ली से गायब हो गई हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, विधानसभा अध्यक्ष की ओर से स्पष्टीकरण के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन वे एक बार भी पेश नहीं हुईं। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता जांच और जवाबदेही से भाग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जब सूद और मैंने झूठ की पोल खोल दी तो...; वीरेंद्र सचदेवा ने AAP नेताओं को घेरा, कहा- माफी मांगें
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, डरे हुए केजरीवाल ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिस दिन आतिशी ने टिप्पणी की, उसके तीन बाद विधानसभा सत्र चला। लेकिन ये घटना होते ही वो दिल्ली से गायब हो जोती है। विधानसभा अध्यक्ष उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस देते हैं लेकिन वो नहीं आती। इधर केजरीवाल पंजाब पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कराते हैं।
सचदेवा ने आगे कहा, विधानसभा की कार्यवाही के दौरान किसी भी तरह का फैसला लेने का अधिकार स्पीकर को है। इसका फायदा मुख्यमंत्री रहते हुए केजरीवाल ने उठाया है। लेकिन ये आदत अब आम आदमी पार्टी को भारी पड़ गई क्योंकि आतिशी इस बार बोलते समय ये भूल गईं कि खेल बदल चुका है।




साइन इन