arvind kejriwal big announcement before election dont pay wrong water bills we will waived off पानी के गलत बिल भरने की जरूरत नहीं, हम कर देंगे माफ; चुनाव से पहले केजरीवाल का वादा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पानी के गलत बिल भरने की जरूरत नहीं, हम कर देंगे माफ; चुनाव से पहले केजरीवाल का वादा

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत है। उन्हें वो गलत बिल भरने की जरूरत नहीं है।

Sat, 4 Jan 2025 12:04 PMSneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पानी के गलत बिल भरने की जरूरत नहीं, हम कर देंगे माफ; चुनाव से पहले केजरीवाल का वादा

आगे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत है। उन्हें वो गलत बिल भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद जब दोबारा गमारी सरकार आएगी तो हम उन्हें माफ कर देंगे। मैं यह बात पहले भी कई बार कह चुका हूं, आज फिर कह रहा हूं।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दिल्ली सरकार लोगों को फ्री पानी उपलब्ध करवा रही है। हर परिवार को 20-20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिया जाता है। लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के दिल्ली में बिल जीरो आते हैं। लेकिन जब मैं जेल गया तो इन लोगों ने पीछे से पता नहीं किया। कुछ तो गड़बड़ की जो लोगों के लाखों-हजारों रुपए के पानी के बिल आने लगे। लोग अपने पानी के बिलों को लेकर त्रस्त हैं।’

पूर्व सीएम ने आगे कहा, ‘दिल्ली के लोग किसी बात से दुखी, परेशान हों, हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैंने पहले भी कई मंचों से ऐलान किया है लेकिन आज सार्वजनिक मंच से मैं ऐलान करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत आए हैं। हजारों-लाखों के जो बिल हैं वो गलत हैं, उन लोगों को अपने पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं है। वो इंतजार करें। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, चुनाव के बाद हम उन बिलों को माफ करवा देंगे। ये मेरी सब लोगों को गारंटी है। लोगों को चिंतित या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सरकार उनके साथ खड़ी है।’

इससे पहले नवंबर में भी केजरीवाल ने जनता से पानी के गलत बिल माफ करने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि आप फरवरी में हमारी सरकार बनवा दो, पानी के सभी गलत माफ कर दूंगा। आप लोगों के दोबारा जीरो बिल आना शुरू हो जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के कई लोगों ने दावा किया है कि उनके लाखो-हजारों के बिल आ रहे हैं जबकि उनकी खपत काफी कम है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।