After Hemant Soren, Arvind Kejriwal met Vice President Jagdeep Dhankhar, know the reason हेमंत सोरेन के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले अरविंद केजरीवाल, जानिए मुलाकातों की वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हेमंत सोरेन के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले अरविंद केजरीवाल, जानिए मुलाकातों की वजह

इससे पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिले थे। इन मुलाकातों में एक वजह समान है, जानिए क्या?

Sun, 20 July 2025 03:59 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हेमंत सोरेन के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले अरविंद केजरीवाल, जानिए मुलाकातों की वजह

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के मिलने की खबर सामने आई है। इससे पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिले थे। इन मुलाकातों में एक वजह समान है, जानिए क्या?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी है। केजरीवाल ने भी अपने एक्स अकाउंट पर उपराष्ट्रपति से मिलने की तस्वीरें शेयर की हैं। केजरीवाल ने तस्वीरें साझा करते हुए अंग्रेजी में जो लिखा, भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने हेतु मुलाकात की। मैं भगवान से उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।

यानी केजरीवाल और संजय सिंह उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य संबंधी हालचाल और उनके स्वस्थ जीवन की कामना के लिए मिले थे। इसी तरह की मुलाकात अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के सीएम के साथ 15 जुलाई को की थी। दरअसल हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हैं, जहां केजरीवाल ने जाकर मुलाकात की थी।

केजरीवाल ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा था, आज मैंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल का दौरा किया। झारखंड के मुख्यमंत्री और अपने मित्र हेमंत सोरेन से मिलकर उनके पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल पूछा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वह जल्दी ठीक होकर घर लौटें।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 'संस्थापक संरक्षक' शिबू सोरेन को कुछ हफ़्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केजरीवाल के मिलने से पहले 26 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर गंगा राम अस्पताल में बीमार शिबू सोरेन से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति ने उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।