aap vs lg vk saxena letter pollution arvind kejriwal politics delhi news प्रदूषण की चिट्ठी पर AAP का एलजी पर पलटवार, पूछा-BJP सरकार से सवाल कब करेंगे?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

प्रदूषण की चिट्ठी पर AAP का एलजी पर पलटवार, पूछा-BJP सरकार से सवाल कब करेंगे?

आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण के मुद्दे पर एलजी वीके सक्सेना द्वारा पूर्व सीएम को पत्र लिखने की आलोचना करते हुए कहा कि एलजी को भाजपा शासित राज्यों और मौजूदा हालात पर सवाल पूछने चाहिए।

Wed, 24 Dec 2025 07:07 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
प्रदूषण की चिट्ठी पर AAP का एलजी पर पलटवार, पूछा-BJP सरकार से सवाल कब करेंगे?

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा प्रदूषण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखने पर आप ने पलटवार किया है। आप ने पूछा है कि वह प्रदूषण पर भाजपा सरकार से सवाल कब करेंगे।

आप नेताओं ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली को भयंकर प्रदूषण में छोड़कर गुजरात चले गए हैं। उपराज्यपाल प्रदूषण के मुद्दे पर मौजूदा मुख्यमंत्री की बजाए पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि उपराज्यपाल को यदि सवाल पूछना ही है तो मौजूदा सरकार की गतिविधियों पर सवाल करें। प्रदूषण से दिल्ली की हालत खराब है उस पर उपराज्यपाल का ध्यान नहीं है।

आप के प्रवक्ता घनेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में जब तक आप सरकार थी तब उपराज्यपाल का काम सरकार की कमियां निकालना था। अब जब प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार कटघरे में खड़ी है तो एलजी केजरीवाल को चिट्ठी लिख कर सवाल पूछ रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।