AAP is a chandakhor party, it turned out to be more corrupt than Lalu Yadav BJP leader virendra sachdeva AAP चंदाखोर पार्टी है, यह चंदाखोर लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले; CBI रेड पर वीरेंद्र सचदेवा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

AAP चंदाखोर पार्टी है, यह चंदाखोर लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले; CBI रेड पर वीरेंद्र सचदेवा

  • सचदेवा ने तंज भरे लहजे में कहा कि हमने चंदा चोर नाम तो सुना था। यह आम आदमी पार्टी तो चंदाखोर पार्टी है। आज आप नेता दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई का छापा पड़ा है।

Thu, 17 April 2025 12:40 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
AAP चंदाखोर पार्टी है, यह चंदाखोर लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले; CBI रेड पर वीरेंद्र सचदेवा

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली में पूर्व विधायक रहे दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई ने छापा मारा है। इस पर भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान सामने आया है। सचदेवा ने तंज भरे लहजे में कहा कि हमने चंदा चोर नाम तो सुना था। यह आम आदमी पार्टी तो चंदाखोर पार्टी है। दुर्गेश पाठक पर भी हमला करते हुए कहा कि अपनी ही पार्टी के चंदे को खाने वाले यह चंदाखोर लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले।

दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की रेड पड़ी है। आप नेताओं ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद यह एक्शन लिया गया है। इस पर सचदेवा ने कहा कि गुजरात में 2027 में चुनाव होने हैं। केजरीवाल की पार्टी बड़ी अजीब है। हमने चंदा चोर नाम तो सुना था। ये आप चंदाखोर पार्टी है। सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्गेश पाठक ऐसे आदमी हैं, जिन्होंने अपनी ही पार्टी के चंदे को चोरी करने का काम किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तड़के दिल्ली के शाहीन बाग में भड़की भयंकर आग, चपेट में आए कई वाहन,घर भी जला

सचदेवा ने सवालिया अंदाज में कहा कि अगर जांच एजेंसी काम कर रही हैं तो इसमें ऐतराज क्यों है। मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं कि 10 तरह के घोटाले और चोरियां पार्टी ने किए हैं। लेकिन, अपनी ही पार्टी के चंदे को खाने वाले चंदाखोर ये तो लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले हैं। अभी तो जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। अभी सामने आएगा तो पता चल जाएगा कि और कितने लोगों ने अपना पेट भरा है।

आप नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई का छापा फॉरेन कॉन्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी एक्ट के तहत किया गया है। छापा की जानकारी आप नेताओं ने देना शुरू किया था, जिसकी पुष्टि बाद में एक अधिकारी ने दी। आप नेताओं का दावा है कि ये सब गुजरात चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है। इस सच्चाई ने भाजपा को हिला दिया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।