72 year old CA robbed, kidnapped from Sainik Farms home in south Delhi; two arrested दिल्ली में 72 वर्षीय CA का घर लूटा, फिर मारपीट कर किया किडनैप; 50 लाख फिरौती न मिलने पर…, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 72 वर्षीय CA का घर लूटा, फिर मारपीट कर किया किडनैप; 50 लाख फिरौती न मिलने पर…

दिल्ली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बुजुर्ग को घर में अकेला पाकर पहले बंधक बनाया, फिर लूटपाट की और बाद में उन्हें अगवा कर ले गए।

Wed, 13 May 2026 04:28 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 72 वर्षीय CA का घर लूटा, फिर मारपीट कर किया किडनैप; 50 लाख फिरौती न मिलने पर…

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में रहने वाले 72 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के साथ लूट और किडनैपिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बुजुर्ग को घर में अकेला पाकर पहले बंधक बनाया, फिर लूटपाट की और बाद में उन्हें अगवा कर ले गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 2 मई की शाम करीब 7:45 बजे की है। उस समय बुजुर्ग अपने सैनिक फार्म स्थित घर में अकेले थे। इसी दौरान तीन आरोपी जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने बुजुर्ग को काबू में कर उनके साथ मारपीट की और टेप से बांध दिया। इसके बाद घर में रखी नकदी और कीमती सामान लूट लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल ने मेसेज शेयर करके लिखा- कट्टर पढ़ा लिखा हिंदू, भाजपा ने लगा दी क्लास

आरोपियों ने अलमारी से करीब 5 लाख रुपये, दराज में रखे 8 से 10 हजार रुपये, नकदी से भरा पर्स, तीन अंगूठियां और कई जरूरी दस्तावेज लूट लिए। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल फोन भी शामिल था।

लूटपाट के बाद आरोपी बुजुर्ग को उनकी ही कार में जबरन बैठाकर मेरठ की ओर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उनसे 50 लाख रुपये की मांग की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बुजुर्ग पर दबाव बनाते हुए उन्हें एक परिचित को फोन करने के लिए मजबूर किया, ताकि किसी दुर्घटना का बहाना बनाकर 15 लाख रुपये का इंतजाम कराया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशिकांत के इंदिरा और सोना वाले दावे पर छिड़ा विवाद, अखबार ने फोटो बताई फर्जी

हालांकि जब आरोपी पैसे हासिल करने में नाकाम रहे तो वे बुजुर्ग को हरियाणा के फिरोजपुर झिरका इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार समेत छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित किसी तरह पुलिस तक पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। मेडिकल जांच में उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद नेब सराय थाना पुलिस ने अपहरण, लूट, मारपीट और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कई टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लोकल इन्क्वायरी की और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाश मार गिराए, कैश वैन लूट कांड में थे शामिल

करीब 36 घंटे की पीछा कार्रवाई के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी 31 वर्षीय सुरेंद्र और दिल्ली के कालकाजी की रहने वाली 40 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 4 लाख रुपये, पीड़ित का पर्स, कार और वारदात में इस्तेमाल की गई एयर गन बरामद कर ली है। मामले की आगे जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।