70 people and land mafia will be booked for developing illegal colonies in Gurugram NCR NCR में भूमाफियाओं पर बड़े ऐक्शन की तैयारी, अवैध कॉलोनियां काटने वाले 70 लोगों पर होगी FIR, Ncr Hindi News - Hindustan
More

NCR में भूमाफियाओं पर बड़े ऐक्शन की तैयारी, अवैध कॉलोनियां काटने वाले 70 लोगों पर होगी FIR

गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियां काटने के मामले में 70 लोगों पर मुकदमा दर्ज होगा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुग्राम पुलिस से जमीन मालिकों और भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है।

Fri, 6 June 2025 12:26 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम। हिन्दुस्तान
share
NCR में भूमाफियाओं पर बड़े ऐक्शन की तैयारी, अवैध कॉलोनियां काटने वाले 70 लोगों पर होगी FIR

गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियां काटने के मामले में 70 लोगों पर मुकदमा दर्ज होगा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुग्राम पुलिस से जमीन मालिकों और भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। डीटीपीई कार्यालय की तरफ से मई में भोंडसी, बहरामपुर, कादरपुर, महेंद्रवाड़ा, बिधवाका, सोहना के गांव खेड़ला में अवैध रूप से पनप रही 13 कॉलोनियों को तोड़ा गया था। ये कॉलोनियां करीब 39 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही थीं। जांच के दौरान डीटीपीई कार्यालय ने इन जमीनों के मालिकों और भूमाफियाओं के नाम पर जुटाए। अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। बता दें कि, अप्रैल में 10 कॉलोनियों को तोड़ा गया था। इन्हें काटने के आरोप में करीब 50 जमीन मालिक और भूमाफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी है।

तहसीलदार को लिखा पत्र : इन कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त पर रोक लग गई है। डीटीपीई कार्यालय ने तहसीलदार को पत्र लिखा है। उन्हें बोला गया है कि इन कॉलोनियों की जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में लाल एंट्री में डाला जाए।

जमीन खरीदने से पहले विभाग में संपर्क करें : नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया ने लोगों से अपील है कि वे अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियां में प्लॉट नहीं खरीदें। इनके ऊपर निर्मित मकान कभी भी टूट सकता है। उनकी जिंदगी भर की कमाई बर्बाद हो सकती है। भूमाफियाओं के बहकावे में नहीं आएं। प्लॉट खरीदने से पहले डीटीपीई कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में कतई न आएं। ठग तरह-तरह के प्रलोभन देते हैं।

जीपीए के जरिए बेच रहे प्लॉट : रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगने के बावजूद भूमाफिया करार या जीपीए के माध्यम से प्लॉट बेचना शुरू कर देते हैं। ऐसे में डीटीपीई ने कनिष्ठ अभियंता को आदेश जारी किए हैं कि वे इसके ऊपर नजर बनाकर रखें। यदि कोई सूचना मिलती है तो कानूनी कार्रवाई करवाई जाए। किसी भी कॉलोनी को पनपने नहीं दिया जाए।

दो अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चला

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुवार को गांव साढराणा में अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि गांव साढराणा में करीब साढ़े नौ एकड़ में अवैध रूप से दो कॉलोनियां काटी जा रही थीं। इस दौरान पांच निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा गया। 26 मकान बनाने के लिए डाली गई डीपीसी को उखाड़ा गया। थाना सेक्टर-10ए से पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।