60 lakhs scam in tv sets purchase for sheesh mahal claims bjp सिर्फ TV खरीद में ही 60 लाख का घोटाला, 'शीशमहल' पर BJP का नया दावा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सिर्फ TV खरीद में ही 60 लाख का घोटाला, 'शीशमहल' पर BJP का नया दावा

भाजपा ने दावा किया है कि जिस बंगले में अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यमंत्री रहा करते थे, उसके लिए सिर्फ टीवी खरीद पर 60 लाख रुपे का घोटाला किया गया।

Thu, 9 Jan 2025 01:53 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सिर्फ TV खरीद में ही 60 लाख का घोटाला, 'शीशमहल' पर BJP का नया दावा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कथित शीशमहल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल को घेर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक और नया आरोप लगा दिया है। भाजपा ने दावा किया है कि जिस बंगले में अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यमंत्री रहा करते थे, उसके लिए सिर्फ टीवी खरीद पर 60 लाख रुपे का घोटाला किया गया। आरोप है कि 4 लाख रुपए कीमत पर मिलने वाले टीवी सेट को 10 लाख से अधिक में खरीदा गया और 10 टीवी की खरीद पर 60 लाख का कमीशन खाया गया।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने एक्स पर यह दावा दावा किया है। उन्होंने लिखा, 'राजा सहाब अरविंद केजरीवाल ने अपने शीशमहल में भी घोटाला कैसे किया आप उसकी पूरी एल्गोरिदम समझिए। यह कागजात चीख-चीख कर प्रमाणित कर रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी ने अपने आलीशान शीशमहल में जो 85 इंच के 10 टेलीविजन लगवाए थे उनका पूरा पैसा PWD विभाग ने दिया था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘शीशमहल’ क्यों कहा जाने लगा, दिल्ली में ‘CM वाले बंगले’ से कैसे चिपका यह नाम

प्रवेश वर्मा ने सीधे केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टीवी खरीद पर कमीशन खाया। वर्मा ने लिखा, 'एक टीवी की कीमत 10 लाख 57 हजार बताई है, मगर यही टेलीविजन वर्ष 2021 में 4 लाख रुपए में बाजार में आसानी से मिल रहा था। प्रत्येक टीवी की खरीद पर अरविंद केजरीवाल ने 6 लाख से अधिक का कमीशन बनाकर बनाकर अपनी तिजोरी में भरा। महाभ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल ने 60 लाख से अधिक रुपए का घोटाला तो सिर्फ 10 टेलीविजनों की खरीद फरोख्त में कर दिया।'

पूर्व सांसद ने कहा कि खुद को ईमानदार कहने वाले अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार की सच्चाई शीशे की तरफ साफ है और सबूतों के साथ जनता के सामने है। यह ब्लू वैगन-आर में बैठ कर आम आदमी कहकर सत्ता में आए थे, आज आम दुकान पर जो टीवी नहीं मिल रहा वो लगवा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या कुछ छिपाना या उखाड़ना है? 'शीशमहल' में संजय सिंह के घुसने की कोशिश पर BJP
ये भी पढ़ें:'शीशमहल' की लड़ाई अब 'कब्रगाह और श्मशान' पर आई, दिल्ली में तीखी हुई जंग
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कुछ देखने को बचा नहीं, बस शीशमहल जाने की बहुत इच्छा: हिमंता
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।