6 on ventilators, 9 in ICU: What is the condition of the patients burned in the Malviya Nagar fire? 6 वेंटिलेटर पर, 9 ICU में; मालवीय नगर की आग में जले 15 मरीजों की हालत अब कैसी है?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

6 वेंटिलेटर पर, 9 ICU में; मालवीय नगर की आग में जले 15 मरीजों की हालत अब कैसी है?

Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर होटल में लगी आग की चपेट में आए लोग अभी भी मौत की जंग लड़ रहे हैं। मैक्स अस्पातल ने बताया, हमारे यहां 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 13 विदेशी हैं। अस्पताल ने इनकी हालत को लेकर क्या कुछ कहा, जानिए आगे की खबर में।

Thu, 4 June 2026 04:13 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
6 वेंटिलेटर पर, 9 ICU में; मालवीय नगर की आग में जले 15 मरीजों की हालत अब कैसी है?

Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्स अस्पताल द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, कुल 15 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनमें से 6 वेंटिलेटर पर हैं और 9 मरीज ICU में हैं। इनमें से 13 मरीज विदेशी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन मरीजों की हालत कैसी है? क्या उनकी हालत में सुधार हो रहा है या फिर स्थिति नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत कैसी?

मैक्स द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, 6 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राहत की बात यह है कि वेंटिलेटर पर रखे मरीजों सुधार हो रहा है। उनकी सेहत इलाज के शुरूआती समय से बेहतर है, तो कुछ मरीजों की स्थिति स्टेबल है। वहीं 9 मरीज ICU में हैं। डॉक्टरों ने बताया, सभी भर्ती मरीजों का हालत लगभग स्थिर बनी हुई है। आज एक मरीज को छुट्टी भी मिल सकती है। डॉक्टरों द्वारा उसका चेकअप किया जा रहा है, अगर सब सामान्य रहता है, तो उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालवीय नगर आग: 21 लोगों की मौत, होटल मालिक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब तक मिल सकती है छुट्टी

फिलहाल अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज की हालत अत्यंत गंभीर नहीं है। हालांकि मरीजों को लगी चोटों की प्रकृति और गंभीरता अलग-अलग है। विशेष रूप से उस मरीज की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है, जिसकी कल रीढ़ (स्पाइन) की सर्जरी की गई थी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी भर्ती मरीजों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

21 मौत, 12 विदेशी नागरिक शामिल

आपको बताते चलें कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक तंग गली में बिना फायर NOC के चलाए जा रहे एक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई थी। इसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। ये अग्निकांड मालवीय नगर के हौज रानी स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' में सुबह करीब 8:30 बजे हुआ था।

max hospital report

इन कारणों से और ज्यादा हुईं मौतें

आग लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई, जिससे लोग स्तब्ध रह गए। कई स्थानीय लोगों सहित बचावकर्मी पांच मंजिला संकरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। घटना के समय इमारत में कई लोग सो रहे थे।अधिकारियों ने बताया कि इमारत में प्रवेश और निकास का केवल एक ही द्वार था, खिड़कियां स्थायी रूप से सील थीं और मुख्य द्वार सेंसर से संचालित होता था।

इन्हीं कारणों से मौत का आंकड़ा इतना बढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 58 लोगों को होटल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में 9 भारतीय शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।