363 km roads damaged in Gurugram city sectors and colonies revealed in GPS survey of MCG गुरुग्राम शहर की 363 KM सड़कें हुईं जर्जर, नगर निगम के GPS सर्वे में खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम शहर की 363 KM सड़कें हुईं जर्जर, नगर निगम के GPS सर्वे में खुलासा

गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) द्वारा हाल ही में शहर के सेक्टरों और कॉलोनियों में कराए गए सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, निगम के दायरे में आने वाली कुल 2997 किलोमीटर लंबी आंतरिक सड़कों में से 363 किलोमीटर सड़कें बदहाल हो चुकी हैं।  

Mon, 12 Jan 2026 11:13 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम शहर की 363 KM सड़कें हुईं जर्जर, नगर निगम के GPS सर्वे में खुलासा

गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) द्वारा हाल ही में शहर के सेक्टरों और कॉलोनियों में कराए गए सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, निगम के दायरे में आने वाली कुल 2997 किलोमीटर लंबी आंतरिक सड़कों में से 363 किलोमीटर सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। इन सड़कों के कायाकल्प के लिए नगर निगम ने 150 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि इन सड़कों की पैचवर्क से मरम्मत संभव नहीं है, इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 में इनका नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा। सबसे ज्यादा जर्जर सड़कों को पहले चरण में शामिल किया गया है, ताकि मॉनसून से पहले मुख्य संपर्क मार्गों को दुरुस्त किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की 200 कॉलोनियों और सेक्टरों में पेयजल संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

निगम द्वारा बदहाल सड़कों की जानकारी के लिए सड़कों का जीपीएस आधारित सर्वेक्षण करवाया गया था। इसको लेकर निगम ने निजी एजेंसी को यह काम सौंपा था। एजेंसी ने करीब एक से दो माह में निगम क्षेत्र में शामिल सड़कों का सर्वेक्षण करवाया गया था। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर की प्रत्येक सड़क का डेटा बेस तैयार कर लिया है। 363 किलोमीटर सड़कें चिन्हित की गई हैं, इनकी अवधि पूरी हो चुकी है।

सड़कों की स्थिति खराब

सर्वेक्षण की रिपोर्ट में उन क्षेत्रों के नाम भी सामने आए हैं, जहां लोग सबसे ज्यादा नारकीय स्थिति का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पुराना गुरुग्राम: सेक्टर-4, 5, 7, 9, 9ए और 10 के आंतरिक मार्ग, पालम विहार, लक्ष्मण विहार, सूरत नगर, भीम नगर और दयानंद कॉलोनी, सेक्टर-21, 22, 23 की अंदरूनी सड़कें और सेक्टर-45 से 46 को जोड़ने वाले मार्ग की स्थिति खराब है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 3 सड़कें होंगी चौड़ी, इन रास्तों पर जाम और गड्ढों से मिलेगी राहत

रात में हादसे हो रहे

बदहाल सड़कों का सीधा असर शहरवासियों के स्वास्थ्य और जेब पर पड़ रहा है। दुपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रात में गड्ढों का पता न चलने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। सेक्टर-9ए और लक्ष्मण विहार जैसे इलाकों में कई सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। टूटी सड़कों के कारण उड़ने वाली धूल ने अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है।

विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम, गुरुग्राम, ''निगम द्वारा कराए गए सर्वे में निगम क्षेत्र की 363 किलोमीटर सड़कें बदहाल मिली हैं। अगले एक साल में सभी सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगी 10 सड़कें, इन सेक्टरों और सोसाइटियों को होगा लाभ
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।