2254 firms shut down in last 8 month in noida know its some reasons नोएडा में 8 महीने के भीतर 2254 कंपनियां हुईं बंद, ये हैं इसके कुछ अहम कारण, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में 8 महीने के भीतर 2254 कंपनियां हुईं बंद, ये हैं इसके कुछ अहम कारण

गौतमबुद्ध नगर जिले में 8 माह में 2200 से अधिक फर्म बंद हो गईं। यह वे फर्म हैं, जिनका इसका साल अप्रैल से दिसंबर के बीच रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसमें लगातार शून्य जीएसटी रिटर्न फाइल करना, फर्जी कंपनियां और कारोबार नहीं चलने जैसे अहम कारण बताए जा रहे हैं।

Tue, 30 Dec 2025 09:04 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में 8 महीने के भीतर 2254 कंपनियां हुईं बंद, ये हैं इसके कुछ अहम कारण

गौतमबुद्ध नगर जिले में 8 माह में 2200 से अधिक फर्म बंद हो गईं। यह वे फर्म हैं, जिनका इसका साल अप्रैल से दिसंबर के बीच रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसमें लगातार शून्य जीएसटी रिटर्न फाइल करना, फर्जी कंपनियां और कारोबार नहीं चलने जैसे अहम कारण बताए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में 492 कंपनियां हो गईं बंद, UP सरकार की जांच में हुआ खुलासा

राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर के मुताबिक, जिले में लगभग 1.25 लाख कंपनियां जीएसटी में रजिस्टर्ड हैं। इनमें राज्य और केंद्रीय जीएसटी, दोनों में पंजीकृत कंपनियां शामिल हैं। पंजीकृत कंपनियों में ऑटोमोबाइल सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, मशीनरी, सेवा प्रदाता, मोबाइल समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं। विभाग के अनुसार एक अप्रैल 2025 से 28 दिसंबर 2025 गौतमबुद्ध नगर में कुल 22294 नई कंपनियों का जीएसटी में पंजीकरण हुआ था। इनमें राज्य जीएसटी के तहत 11474 और केंद्रीय जीएसटी में 10820 कंपनियां पंजीकृत हुई थीं। इनमें कुल 20040 कंपनियां सक्रिय हैं। इन कंपनियों में राज्य जीएसटी 10166 और केंद्रीय जीएसटी में 9847 सक्रिय कंपनियां शामिल हैं। ऐसे में इस अवधि में 2254 फर्म बंद हो गई हैं।

GST Registration

अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड वन संदीप भागिया ने कहा कि नई पंजीकृत कंपनियों में लगभग दस फीसदी का पंजीकरण खत्म हुआ है। इसके तमाम कारण हो सकते हैं। इसमें कंपनियों द्वारा लगाए गए दस्तावेजों की सत्यता की पुष्टि न होने समेत अन्य वजह शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में आई रोजगार की बहार, 4 माह में 24 हजार से अधिक युवाओं को मिली जॉब

दस्तावेजों में कमी भी अहम कारण

जीएसटी अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों में कमी या आवेदन में आवेदक द्वारा दी गई जानकारी से मिलान नहीं होना पंजीकरण में समस्या के अहम कारण हो सकते हैं। इसमें गलत पैन विवरण, गलत व्यापार श्रेणी का चयन करने के अलावा अधूरे दस्तावेज, आवेदन को ओटीपी के जरिये सत्यापित नहीं करना मुख्य है। इसके अलावा पते का गलत प्रमाण देना भी एक अहम कारण है।

खुद ऐसे कर सकते हैं आवेदन

जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए व्यक्ति खुद आवेदन कर सकता है। इसके लिए जीएसटी पोर्टल www.gst.gov.in पर क्लिक करें। सेवाएं टैब का चुनाव करें और इसके बाद पंजीकरण में जाकर नए रजिस्ट्रेशन का चुनाव करें। करदाता का चुनाव करके नए रजिस्ट्रेशन के लिए फार्म भरें। इसमें अपने व्यवसाय, राज्य, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड का विवरण दर्ज करके प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदक जीएसटी रजिस्ट्रेशन आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकते हैं। इसके लिए जीएसटी पोर्टल पर क्लिक करें और आवेदन स्थिति को ट्रैक करें। इसके लिए आवेदनकर्ता को अपना एआरएन नंबर दर्ज करना होगा और मौजूदा स्थिति देख सकते हैं। विभाग के अनुसार जीएसटी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर सेक्टर 148 स्थित कार्यालय पर कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।