1,700 kg seized narcotics worth Rs 72 crore destroyed in Delhi दिल्ली में 72 करोड़ का 1,700 Kg नशीला पदार्थ नष्ट किया गया, LG ने किया बड़ा ऐलान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 72 करोड़ का 1,700 Kg नशीला पदार्थ नष्ट किया गया, LG ने किया बड़ा ऐलान

उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि यह कार्रवाई “अपराध पर कानून और नशे पर उम्मीद की जीत” का प्रतीक है। अधिकारियों के मुताबिक, नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 72 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

Tue, 12 May 2026 02:55 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 72 करोड़ का 1,700 Kg नशीला पदार्थ नष्ट किया गया, LG ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मगलवार को करीब 72 करोड़ रुपये कीमत के 1,700 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि यह कार्रवाई “अपराध पर कानून और नशे पर उम्मीद की जीत” का प्रतीक है। अधिकारियों के मुताबिक, नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 72 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इन ड्रग्स को अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा जब्त किया गया था।

उपराज्यपाल संधू ने किया बड़ा ऐलान

उपराज्यपाल संधू ने दिल्ली को वर्ष 2027 तक नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि राजधानी में पहली बार एक समर्पित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पुलिस स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा, “यह केवल जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि उस पूरे तंत्र को खत्म करने का प्रयास है जो युवाओं को बर्बाद करता है, परिवारों को कमजोर करता है और समाज के भविष्य को नुकसान पहुंचाता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में स्कूटी निकालने पर बवाल, दबंगों ने घर आकर की पिटाई; VIDEO

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय मिशन और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली पुलिस अब ड्रग तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष जोर दे रही है। इसके तहत वित्तीय जांच, संपत्तियों की जब्ती और अवैध कमाई पर कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही ‘नशा नॉट कूल’ जैसे जागरूकता अभियानों को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। दिल्ली पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा तथा राजधानी में ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की कोशिश जारी रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।