16 people were stuck in the lift of a hospital in Greater Noida for 30 minutes, VIDEO 30 मिनट तक 16 लोगों की अटकी रही जान; ग्रेटर नोएडा के अस्पताल की लिफ्ट में फंसने का वीडियो वायरल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

30 मिनट तक 16 लोगों की अटकी रही जान; ग्रेटर नोएडा के अस्पताल की लिफ्ट में फंसने का वीडियो वायरल

दरअसल लिफ्ट फंसने के चलते बीच में ही रुक गई और बच्चे, बूढ़े और बीमार सहित 16 लोग लिफ्ट के अंदर फंस गए। करीब 30 मिनट तक सभी लोग अंदर फंसे रहे, जिससे सबका हाल-बेहाल हो गया।

Tue, 27 May 2025 02:56 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
30 मिनट तक 16 लोगों की अटकी रही जान; ग्रेटर नोएडा के अस्पताल की लिफ्ट में फंसने का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यथार्थ हॉस्पिटल की लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल लिफ्ट फंसने की वजह से बीच में ही रुक गई और बच्चे, बूढ़े और बीमार सहित 16 लोग लिफ्ट के अंदर फंस गए। करीब 30 मिनट तक सभी लोग अंदर फंसे रहे और मदद की गुहार लगाते रहे। लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन समय पर नहीं पहुंचा। बाद में हॉस्पिटल प्रबंधन ने चाबी से लिफ्ट को खोला और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आप नेता पंकज अवाना द्वारा एक्स पर लिफ्ट में फंसे लोगों की वीडियो शेयर की गई। इसमें पीली टीशर्ट में एक युवक बताता है कि बीते आधा घंटा से हम 16 लोग इसमें फंसे हुए हैं। यहां बुजुर्ग हैं, बीमार हैं। महिला हैं। परेशान हैं। लेकिन, इनका मैनेजमेंट कुछ सुनने वाला नहीं है। बार-बार शिकायत कर ली, आधे घंटे से लोग बहुत परेशान हैं। बीपी से भी लोग परेशान हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि लिफ्ट का ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस सिस्टम फेल हो गया। लोग लिफ्ट में फंसे रहे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन और सिक्योरिटी की तरफ से समय पर कोई नहीं पहुंचा। करीब आधे घंटे बाद अस्पताल प्रशासन ने चाबी की मदद से लिफ्ट को खुलवाया और सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ना ही अब तक किसी ने पुलिस कंप्लेन की है।

इस घटना के सामने आने के बाद से लोग अस्पताल प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। राजवीर गुर्जर नामक यूजर ने एक्स पर लिखा- इस हादसे में लोगों की जान भी जा सकती थी, इनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। पवन त्रिपाठी नामक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हाइटेक सिटी नोएडा के हाइटेक हॉस्पिटल यथार्थ की लिफ्ट का जब ये हाल है, तो फिर बाकियों का राम भरोसे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।