1.25 km long flyover at Hapur Chungi in ghaziabad several proposals for city development also approved गाजियाबाद में बनेगा 1.25 KM लंबा नया फ्लाईओवर, 150 करोड़ की आएगी लागत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में बनेगा 1.25 KM लंबा नया फ्लाईओवर, 150 करोड़ की आएगी लागत

 गाजियाबाद शहर के विकास को गति देने के लिए शासन स्तर पर भेजे गए कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने हापुड़ चुंगी पर 1,250 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

Thu, 18 Dec 2025 08:00 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में बनेगा 1.25 KM लंबा नया फ्लाईओवर, 150 करोड़ की आएगी लागत

गाजियाबाद शहर के विकास को गति देने के लिए शासन स्तर पर भेजे गए कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने हापुड़ चुंगी पर 1,250 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

इस फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसके लिए शासन से धनराशि की सहमति बन चुकी है। इसके अलावा लोनी से दिल्ली-सहारनपुर रोड के सुधार कार्य के लिए भी शासन ने 32 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस परियोजना के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य कराया जाएगा। साथ ही सड़क के किनारे से गुजरने वाले लगभग 10.5 किलोमीटर लंबे नाले का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर का कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। यह परियोजना श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ शहर की सुंदरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि खोड़ा क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या के समाधान के लिए जल निगम द्वारा डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करा ली गई है। डीपीआर पर आगे की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सकेगी। इन योजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

पार्किंग में दुकानें लगाने का आरोप

वहीं, वैशाली सेक्टर-4 की मुख्य बाजार में नगर निगम ने जाम से निजात के लिए वाहन पार्किंग स्थल बनाया है। आरोप है कि इसमें रेहड़ी-पटरी वाले दुकानें लगा रहे हैं। इससे बाजार में आने वाले लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर रहे हैं और जाम लग रहा है। स्थानीय निवासी डॉ. सुनील वैद्य ने समस्या की नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।