12 years old child suicide after mother stop him watching tv टीवी देखने से मना किया तो 12 साल के बच्चे ने जान दी, गाजियाबाद के बाद नोएडा में अनहोनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

टीवी देखने से मना किया तो 12 साल के बच्चे ने जान दी, गाजियाबाद के बाद नोएडा में अनहोनी

कथित तौर पर मोबाइल फोन और कोरियन केंटेंट से रोकने पर गाजियाबाद में 3 बच्चियों की खुदकुशी के बाद नोएडा में चिंताजनक घटना हुई है। नोएडा में टीवी देखने से रोके जाने पर 12 साल के बच्चे ने खुदकुशी की।

Fri, 6 Feb 2026 04:10 PMSudhir Jha नोएडा, भाषा
share
टीवी देखने से मना किया तो 12 साल के बच्चे ने जान दी, गाजियाबाद के बाद नोएडा में अनहोनी

कथित तौर पर मोबाइल फोन और कोरियन केंटेंट से रोकने पर गाजियाबाद में 3 बच्चियों की खुदकुशी के बाद नोएडा में चिंताजनक घटना हुई है। नोएडा में अब 12 साल के एक बच्चे ने खुदकुशी कर ली, क्योंकि मां ने उसे टीवी देखने से मना किया था। घटना थाना फेस 2 क्षेत्र के नगला चरण दास गांव की है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार, गोलू टेलीविजन अधिक देखता था, जिसके चलते उसकी मां ने उसे डांटा था और इससे नाराज होकर उसने बीती रात आत्महत्या कर ली। थाना फेस 2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम नगला चरण दास में रहने वाले अमित का बेटा गोलू 5वीं कक्षा का छात्र था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मोबाइल की लत ने ली 3 बहनों की जान, एक्सपर्ट ने बताया कैसे छुड़ाएं आदत

मां की डांट के बाद फंदा लगाया

उन्होंने बताया, 'वह टीवी देखने का आदी था, जिसके चलते उसकी मां ने उसे डांटा था तथा 'केबल' कटवाने की बात कही थी। इससे वह परेशान हो गया और अपने घर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।' सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सेक्टर 19 में एक युवती ने आत्महत्या की

वहीं, थाना सेक्टर 20 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 19 में रहने वाली एक युवती ने मानसिक तनाव के कारण अपने घर पर फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 20 के के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के अनुसार, कोमल (24) डिजाइनर का काम करती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं तो हम मर जाएंगे; कूदने से पहले लड़कियों ने पिता को दे दी थी धमकी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।