Zelensky offers help in Iran drone attacks Trump says I will ask for help at last Read big news today जेलेंस्की ने की ईरान ड्रोन हमलों में मदद की पेशकश, ट्रंप बोले- आखिरी में मांगूंगा मदद; टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

जेलेंस्की ने की ईरान ड्रोन हमलों में मदद की पेशकश, ट्रंप बोले- आखिरी में मांगूंगा मदद; टॉप-5

Top News Today: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ईरान द्वारा किए जा रहे ड्रोन हमलों से निपटने में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को मदद की पेशकश की है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पेशकश को सिरे से खारिज कर दिया।

Sun, 15 March 2026 07:09 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जेलेंस्की ने की ईरान ड्रोन हमलों में मदद की पेशकश, ट्रंप बोले- आखिरी में मांगूंगा मदद; टॉप-5

Top News Today: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ईरान द्वारा किए जा रहे ड्रोन हमलों से निपटने में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को मदद की पेशकश की है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पेशकश को सिरे से खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि हमें ड्रोन रक्षा में उनकी (यूक्रेन ) मदद की जरूरत नहीं है। हम ड्रोनों के बारे में किसी से ज्यादा जानते हैं और हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रोन हैं। ट्रंप ने आगे एनबीसी न्यूज से बातचीत में दो टूक कहा कि जेलेंस्की आखिरी व्यक्ति होंगे, जिनसे मैं मदद मांगूंगा। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, जबकि असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक साथ मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की मांग की है। राहुल गांधी ने रविवार को अपने पत्र में कहा कि मान्यवर कांशीराम ने सामाजिक न्याय के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और बहुजन तथा गरीब वर्गों में राजनीतिक जागरूकता पैदा की। उन्होंने लिखा कि कांशीराम के प्रयासों से भारतीय लोकतंत्र मजबूत हुआ और राजनीतिक व्यवस्था अधिक समावेशी व न्यायपूर्ण बनी। पढ़ें पूरी खबर...

जेलेंस्की ने ईरान ड्रोन हमलों में मदद की पेशकश की, लेकिन रखी शर्त

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन मध्य पूर्व के देशों और अमेरिका को ईरानी शाहेद ड्रोनों से बचाव में अपनी विशेषज्ञता साझा करने को तैयार है। हालांकि, यह मदद बिना शर्त नहीं होगी। जेलेंस्की ने पत्रकारों से कहा कि बदले में यूक्रेन को वित्तीय सहायता, उन्नत तकनीक और अमेरिका से मजबूत हवाई रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति चाहिए। उन्होंने बताया कि यूक्रेन ने कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और जॉर्डन में अमेरिकी अड्डों पर तीन टीमें भेजी हैं, जो ड्रोन रक्षा का प्रदर्शन और स्थिति आकलन कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह युद्ध में शामिल होने की बात नहीं है, बल्कि ईरान के साथ युद्ध नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप ने जेलेंस्की के ऑफर पर कहा- आखिरी व्यक्ति होंगे जिनसे मदद मांगूंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के ईरानी शाहेद ड्रोनों से निपटने में मदद के ऑफर पर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की आखिरी व्यक्ति होंगे, जिनसे वह ईरान से मुकाबले के लिए सहायता मांगेंगे। यह बयान तब आया जब ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर सस्ते शाहेद ड्रोनों से हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन पिछले चार वर्षों से रूस के खिलाफ इसी तरह के ड्रोनों का सामना कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान का बड़ा दावा- अमेरिका में 9/11 जैसा हमला हो सकता है

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान ने बड़ा आरोप लगाया है। तेहरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन से जुड़े कुछ लोग अमेरिका में 9/11 जैसा बड़ा हमला करवा सकते हैं और इसका इल्जाम ईरान पर मढ़ा जा सकता है। ईरान ने कहा कि वह अमेरिकी लोगों से नहीं लड़ रहा, बल्कि अमेरिका-इजरायल की आक्रामकता का जवाब दे रहा है। एक हफ्ते में युद्ध जीतने के अमेरिकी दावे के बीच यह लंबा संघर्ष साबित हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।