पति का जिससे विवाद उसी से चक्कर चला रही थी पत्नी, विरोध किया तो मार डाला
जांचकर्ता बताते हैं कि सुरेश रियल ऐस्टेट कारोबार में शिवकुमार के साथ काम करता था। बार-बार घर आने के चलते विजयकुमारी के साथ उसका अफेयर शुरू हुआ। इस बात का पता जब शिवकुमार का चला, तो उसने विरोध जताया।

एक महिला ने अवैध संबंधों की खातिर अपने आशिक के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। खास बात है कि आशिक कोई और नहीं, बल्कि वही शख्स निकला जिसके साथ मृतक का आर्थिक संबंधी विवाद चल रहा था। घटना तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक उपनगरीय क्षेत्र तिरुवेरकाडु की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मौके पर ही मार दिया
47 साल के शिवकुमार डीटीएस नगर के रहने वाले थे। घर में उनकी पत्नी विजयकुमारी और तीन बच्चे थे। तीनों बच्चे परुतिपट्टू के एक निजी स्कूल में थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब शिवकुमार बच्चों को स्कूल से लेने के लिए ऑटो से जा रहे थे, तब वह थोड़ी देर के लिए कोलाडी क्षेत्र में रुके थे। वहां उनपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और मौके पर ही मार डाला।
ऐसे हुआ पर्दाफाश
जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हत्या के तार एक आर्थिक विवाद से जुड़े थे। साथ ही इसमें अवैध संबंधों का पहलू भी शामिल है। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से पता लगाया कि हमला करने वालों में से लाल था। खास बात है कि लाल क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्री शीटर है। साथ ही पुलिस ने 20 साल के कॉलेज छात्र मोहन को भी अपराध में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया है कि सुरेश नाम के एक शख्स से विवाद के चलते दोनों ने शिवकुमार पर हमला किया था।
अवैध संबंधों का खुला राज
रिपोर्ट के मुताबिक, जब लाल और मोहन से पूछताछ की गई थी, तो बताया कि हत्या की साजिश आर्थिक विवाद के चलते की गई थी। इसमें सुरेश भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने सुरेश को शक के आधार पर गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए विजयकुमारी को भी हिरासत में लिया गया।
अखबार से बातचीत में जांचकर्ता बताते हैं कि सुरेश रियल ऐस्टेट कारोबार में शिवकुमार के साथ काम करता था। बार-बार घर आने के चलते विजयकुमारी के साथ उसका अफेयर शुरू हुआ। इस बात का पता जब शिवकुमार का चला, तो उसने विरोध जताया। इसके बाद विजयकुमारी और सुरेश ने शिवकुमार को मारने की साजिश की।




साइन इन