Why Shashi Tharoor Not Attend the Swearing-in of Kerala New CM vd satheesan केरल के नए सीएम के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? खुद ही बताई वजह, India News in Hindi - Hindustan
More

केरल के नए सीएम के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? खुद ही बताई वजह

केरल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शशि थरूर नहीं पहुंच पाए। इसके बाद कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। थरूर ने पहले ही बता दिया था कि इस दौरान वह अमेरिका में रहेंगे और इसलिए शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

Mon, 18 May 2026 12:54 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
केरल के नए सीएम के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? खुद ही बताई वजह

ankiytकेरल में कांग्रेसी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर नहीं पहुंच पाए। वीडी सतीशन ने 20 मंत्रियों के साथ सोमवार को शपथ ली है। इस मौके पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। शशि थरूर इन दिनों अमेरिका में हैं। व फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ ऐंड डिप्लोमैसी ऐट टफ्स यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने गए हैं। इसकी जानकारी थरूर ने पहले ही दे दी थी।

कांग्रेस सांसद ने 15 मई को ही जानकारी दे दी थी कि पहले से तय कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से वह शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, माफी चाहता हूं मैं साथी और केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाऊंगा। इस दौरान वह बॉस्टन में रहेंगे।

थरूर ने बताया था कि उन्हें शिक्षण संस्थान के मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि वह अपने ग्रैजुएशन के 50वें रीयूनियन कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिाक में पुराने साथियों के साथ जश्न मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा, मैं केरल के भविष्य को लेकर भी काफी उत्साहित हूं।

बता दें कि शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शशि थरूर के ना पहुंचने से कांग्रेस में अंदर हीअंदर अनबन की भी चर्चा होने लगी थी। कई बार संगठन में असहमति को लेकर शशि थरूर का नाम आ चुका है। वहीं थरूर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर खुलकर खुशी जाहिर की थी और बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि सतीशन पूरी तरह से इस सेवा के योग्य हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी शशि थरूर ऐक्टिव थे और 12 जिलों में प्रचार करने पहुंचे थे।

वीडी सतीशन के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. डी. सतीशन को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सतीशन के साथ अन्य 20 अन्य विधायकों को भी शपथ दिलायी गयी। श्री सतीशन के अलावा जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी उनमें पी.के. कुन्हालिकुट्टी, रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन, एम. जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, सी.पी. जॉन, अनूप जैकब, ए.पी. अनिल कुमार, बिंदू कृष्णा, पी.सी. विष्णुनाथ, एम. लिजू, टी. सिद्दीकी, रोजी एम. जॉन, ओ.जे. जनीश, के.ए. थुलसी, पी.के. बशीर, एन. शम्सुद्दीन, के.एम. शाजी और वी.ई. अब्दुल गफूर शामिल हैं। कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।