ट्रंप पर जिनपिंग क्यों हो गए खफा, फिर खाली हाथ लौट गए केएल राहुल; शाम की पांच बड़ी खबरें
चीन की हालिया यात्रा के दौरान ट्रंप और जिनपिंग के बीच ऐसा क्या हुआ कि चीनी राष्ट्रपति खफा हो गए। वहीं, आईपीएल का प्लेऑफ सिनैरियो क्लियर होने के बाद कई टीमों का पत्ता कटा है। केएल राहुल के हाथ इस सीजन भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं आई...पढ़िए आज शाम की टॉप-5 खबरें...

चीन की हालिया यात्रा के दौरान ट्रंप और जिनपिंग के बीच ऐसा क्या हुआ कि चीनी राष्ट्रपति खफा हो गए। यह मामला सुर्खियों में हैं। वहीं, आईपीएल का प्लेऑफ सिनैरियो क्लियर होने के बाद कई टीमों का पत्ता कटा है। साथ ही टूट गया है कई दिग्गजों का दिल। केएल राहुल के हाथ इस सीजन भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं आई...पढ़िए आज शाम की टॉप-5 खबरें...
ट्रंप पर क्यों खफा हो गए जिनपिंग, चलती मीटिंग में क्या हुआ ऐसा? इनसाइड स्टोरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में चीन गए थे। बताया जाता है कि इस दौरान ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच माहौल काफी गर्म हो गया था। ट्रंप की दो दिन की यात्रा का इससे मोस्ट हीटेड मोमेंट बताया जा रहा है। अब वह वजह सामने आ गई है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे जापान है। जापान की बढ़ती रक्षा शक्ति पर जिनपिंग ने ट्रंप से ऐतराज जताया। इस दौरान जिनपिंग का लहजा काफी तल्ख था। बता दें कि जापान और अमेरिका काफी करीब हैं और जापान में अमेरिकी सेना भी तैनात है। पढ़ें पूरी खबर।
उत्तराखंड, गुजरात और असम तीनों के UCC बिल में क्या है अंतर?
असम सरकार ने सोमवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर एक विधेयक विधानसभा में पेश किया जिसमें बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने और लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीकरण को अनिवार्य बनाने का प्रावधान है। विधेयक में हालांकि कहा गया है कि यह असम में निवास करने वाली किसी भी अनुसूचित जनजाति पर लागू नहीं होगा। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से विधानसभा में 'असम के लिए समान नागरिक संहिता, 2026 विधेयक' पेश किया। पढ़ें पूरी खबर।
अभिषेक बनर्जी पर कसा शिकंजा, कोलकाता घर पर पहुंची पुलिस; जानें क्या है मामला
तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर शिकंजा कसता दिख रहा है। सोमवार को उनके कोलकाता स्थित आवास 188 ए हरीश मुखर्जी रोड पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कोलकाता नगर निगम के अवैध निर्माण नोटिस की समयसीमा समाप्त होते ही पुलिस की यह कार्रवाई शुरू हुई, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। पढ़ें पूरी खबर।
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, विमान का इंजन अचानक फेल
यूपी के मुरादाबाद जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। यहां एयरपोर्ट डिप्टी CM ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) के सरकारी विमान में टेक-ऑफ के दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इस दौरान विमान के एक इंजन से धुआं निकलता देखकर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पढ़ें पूरी खबर।
राहुल को फिर लौटना पड़ा खाली हाथ, IPL में इन दिग्गजों ने कभी नहीं जीती ट्रॉफी
आईपीएल 2026 का लीग चरण समाप्त हो गया है। लीग चरण समाप्त होते ही कई धाकड़ खिलाड़ियों की खिताबी उम्मीदें टूट गईं, जिसमें केएल राहुल भी शामिल हैं। राहुल दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा हैं। डीसी एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। पिछले साल अंक तालिका में पांचवें पायदान पर रही डीसी ने 19वें सीजन में छठे नंबर पर फिनिश किया। पढ़ें पूरी खबर।




साइन इन