Who is Vice Admiral Krishna Swaminathan Government Has Appointed Him as Next Navy Chief कौन हैं वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन? सरकार ने बनाया अगला नौसेना प्रमुख, India News in Hindi - Hindustan
More

कौन हैं वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन? सरकार ने बनाया अगला नौसेना प्रमुख

आपको बता दें कि उन्हें 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (खडकवासला) से पढ़ाई की थी।

Sat, 9 May 2026 07:10 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share
कौन हैं वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन? सरकार ने बनाया अगला नौसेना प्रमुख

Navy Chief: भारत सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख (Chief of Naval Staff) नियुक्त किया है। वह वर्तमान नौसेना प्रमुख का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 31 मई 2026 को कार्यभार संभालेंगे और 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे। वह वर्तमान में मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। आपको बता दें कि वाइस एडमिरल स्वामीनाथन का भारतीय नौसेना में एक शानदार और लंबा करियर रहा है। इसी वजह से सरकार ने उन्हें नौसेना का नेतृत्व सौंपा है।

आपको बता दें कि उन्हें 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (खडकवासला) से पढ़ाई की थी। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वार कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। वे कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर (करंजा) से भी जुड़े रहे हैं।

नौसेना प्रमुख के रूप में वाइस एडमिरल स्वामीनाथन पर भारतीय समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और नौसेना के आधुनिकीकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

सरकार ने राजा सुब्रमणि को बनाया अगला CDS

आपको बता दें कि सरकार ने एक और बड़ी घोषणा की है। सरकार ने देश की सैन्य कमान में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि कार्यभार संभालने की तिथि से अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। आपको बता दें कि मौजूदा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।