what dmk says on congress left alliance for power with Vijay tvk in tamil nadu उनको हक है कि... तमिलनाडु में नतीजे आते ही पाला बदलने वाली कांग्रेस पर क्या बोली DMK, India News in Hindi - Hindustan
More

उनको हक है कि... तमिलनाडु में नतीजे आते ही पाला बदलने वाली कांग्रेस पर क्या बोली DMK

डीएमके की नेता कनिमोझी से कांग्रेस के छिटकने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास वह करने का अधिकार है, जिसे वह सही समझते हैं। सुपर स्टार विजय की पार्टी टीवीके को राज्य में 108 सीटें मिली हैं और सत्ता हासिल करने का जादुई आंकड़ा 118 का है।

Wed, 6 May 2026 02:33 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नै
share
उनको हक है कि... तमिलनाडु में नतीजे आते ही पाला बदलने वाली कांग्रेस पर क्या बोली DMK

तमिलनाडु के चुनाव नतीजे आते ही कांग्रेस ने पाला बदल लिया है। इलेक्शन में डीएमके के साथ मिलकर लड़ने वाली कांग्रेस ने नतीजों के बाद फिल्म स्टार विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने के नाम पर कांग्रेस ने यह फैसला लिया है। इस फैसले के बारे में डीएमके की नेता कनिमोझी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास वह करने का अधिकार है, जिसे वह सही समझते हैं। सुपर स्टार विजय की पार्टी टीवीके को राज्य में 108 सीटें मिली हैं और सत्ता हासिल करने का जादुई आंकड़ा 118 का है।

विजय खुद दो सीटों से लड़े थे और वह त्रिची ईस्ट से इस्तीफा देंगे। ऐसे में यह नंबर 107 ही हो जाएगा। उनको सरकार बनाने के लिए गठबंधन की जरूरत थी और AIADMK जैसी बड़ी पार्टी का समर्थन लेने की बजाय वह छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते हैं ताकि फुल पावर बनी रहे। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के तहत उन्होंने कांग्रेस और कुछ अन्य दलों से संपर्क साधा है। कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं। इसके अलावा वीसीके, सीपीआई और सीपीएम भी 2-2 सीटें जीते हैं। इस तरह कुल 11 विधायकों का समर्थन और मिल जाएगा तो विजय की पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायक हो जाएंगे।

कनिमोझी ने कहा कि हमने कई चुनाव एक साथ मिलकर जीते हैं। इस बार साथ ही लड़े और चुनाव हार गए। मैं समझती हूं कि किसी भी दल के पास अधिकार है कि वह ऐसा कदम उठाए, जिसे वह सही समझता है। मैं किसी और के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती, लेकिन इतना तय है कि हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता एमके स्टालिन की स्पष्ट राय रही है कि गठबंधन के साथियों को साथ लेकर चला जाए। हमारा अलायंस वैचारिक रहा है। उनसे जब पूछा गया कि कांग्रेस ने सेकुलरिज्म के नाम पर टीवीके को समर्थन दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक वोट की ताकत समझ गए स्टालिन के मंत्री; 1 मत से पहले भी 2 नेता हारे, एक CM बनते
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में विजय ने रचा इतिहास, TVK सबसे बड़ी पार्टी; स्टालिन की सत्ता का अंत
congress letter to vijay

इस पर उन्होंने कहा कि यदि टीवीके एक नया सेकुलर दल बनकर उभर रहा है तो इसमें क्या गलत है। ऐसे दल यदि राजनीति में आते हैं तो हम उसका स्वागत करेंगे। गौरतलब है कि टीवीके का गठन 2024 में ही हुआ था। ऐसे में दो साल के अंदर ही इस दल ने तमिलनाडु की सत्ता हासिल करके चौंका दिया है। इन नतीजों के बाद रील लाइफ के हीरो विजय अब राजनीतिक जगत के भी नायक बनकर उभरे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने विजय को दिया समर्थन, लेकिन रख दी एक शर्त; AIADMK के पास पहुंची TVK